हफ्ते भर की कब्ज को चुटकियों में निकाल सकता है लौंग का पानी! जानें किस तरह पिएं पानी ताकि मिले ज्यादा फायदा

Clove water benefits : लौंग का पानी न सिर्फ आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है बल्कि आपके शरीर में हो रही कई परेशानियों को दूर करने में भी असरदार काम करता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 30, 2023 9:46 AM IST

Clove water benefits : आपने सुना होगा कि बहुत बार दांत में दर्द होने पर कुछ लोग, लौंग चबा लेते हैं या फिर मुंह के स्वाद को बेहतर बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटी सी लौंग आपके हफ्ते भर की कब्ज को बाहर निकालने में भी मदद कर सकती है? शायद नहीं। आपको बता दें कि अगर आप सुबह खाली पेट पानी में लौंग को उबालकर और उस पानी को पी लेते हैं तो आपकी सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। फाइबर, मैंगनीज, पोटैशियम और विटामिन सी से भरी लौंग का पानी न सिर्फ आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है बल्कि आपके शरीर में हो रही कई परेशानियों को दूर करने में भी असरदार काम करता है। आइए जानते हैं खाली पेट लौंग का पानी पीने से होने वाले फायदे।

लौंग का पानी क्यों फायदेमंद?

आपने कई बार लोगों के मुंह से मेथी का पानी, करेले के बीज का पानी, अजवाइन का पानी, जीरा पानी जैसे तमाम तरह के पानी के फायदों के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दांत दर्द में जादुई मसाले की तरह काम करने वाली लौंग का पानी भी सुबह खाली पेट आपके लिए चमत्कार कर सकता है? जी हां, लौंग का पानी भी उतना ही फायदेमंद है, जितना कि दूसरी तरह का पानी। आइए आपको बताते हैं लौंग का पानी पीने के ऐसे फायदे, जो आपको हैरान कर देंगे और आपके शरीर में हो रही इन परेशानियों को भी दूर करेंगे।

1- शुगर रहती है कंट्रोल

लौंग, स्वाद बढ़ाने का काम करती है लेकिन ये स्वाद आपका ब्लड शुगर बढ़ाने का काम बिल्कुल नहीं करता है। दरअसल लौंग में मौजूद गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद करता है, जिसकी वजह से आपका आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। आपको करना क्या है कि 2 से 4 लौंग को पानी में उबालना है और रोजाना पीना है। ये पानी आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

2-सूजन कम करे

लौंग में पोषक तत्वों के अलावा ऐसे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने के साथ-साथ जलन को भी दूर करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट न सिर्फ मुक्त कणों को दूर करने में मदद करते हैं बल्कि जोड़ों, मांसपेशियों से लेकर कब्ज और पेट के दर्द को भी दूर करते हैं।

3-पेट के लिए

अगर आपको पेट से जुड़ी परेशानियां रहती हैं जैसे गैस, अपच, कब्ज तो आपको रोजाना सुबह लौंग का पानी पीना चाहिए। जब आप लौंग का गुनगुना पानी पीते हैं तो आपको पेट से जुड़ी परेशानियों में आराम मिलता है। इतना ही नहीं ये पानी पाचन बढ़ाने के लिए भी बहुत अच्छा है। खाली पेट लौंग का पानी आपके पेट के स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाने में मदद कर सकता है।

4-डिटॉक्स करता है

सुबह उठकर खाली पेट लौंग का पानी पीने से आपको अपने शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में तो मदद मिलती है साथ ही शरीर में जमा गंदगी भी बाहर निकलती है। जब शरीर में ये गंदगी नहीं रहेगी तो आपका शरीर भी हेल्दी रहेगा। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट इस पानी को पीने की आदत जरूर डालिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source