
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Cholesterol Kam Karne ke Upay : आधुनिक समय में लोग कई तरह की समस्याओं की चपेट में आ रहे हैं। इन समस्याओं में मोटापा, डायबिटीज, थायराइड जैसी परेशानियां काफी ज्यादा कॉमन हो चुकी हैं। इसके अलावा लोगों के शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने की परेशानी भी काफी ज्यादा हो रही है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कई तरह की बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है। इन बीमारियों में हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, किडनी की परेशानी इत्यादि शामिल है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना बहुत ही जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए हम में से कई लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं। आज हम इस लेख में आपको एक ऐसा आयुर्वेदिक नुस्खा बताएंगे, जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर आप तेजी से कम कर सकता है। साथ ही आप अपने बढ़ते वजन को भी कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ाएं?
शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए आप कई तरह के आयुर्वेदिक नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार नुस्खों के बारे में-
धनिया के बीजों का इस्तेमाल काफी लंबे समय में आयुर्वेदिक उपचारों के लिए किया जाता है। इसमें कई तरह के तत्व जैसे - फोलिक एसिड, विटामिन ए और विटामिन सी इत्यादि होते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज करने के लिए कारगर होते हैं। अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं, तो धनिया का बीज आपके लिए काफी प्रभावी नुस्खों में एक साबित हो सकता है।
इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले 1 गिलास पानी लें। इसमें 1 चम्मच धनिया के बीज डालकर इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह आप इस पानी से बीज निकाल कर घूंट-घूंट करके पिएं। यह आपके शरीर के सिस्टम को साफ करने का कार्य करता है। इसके अलावा, धनिया में कफ शांत करने वाले गुण होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए मेथी का बीज काफी प्रभावी नुस्खों में से एक साबित हो सकता है। मेथी के बीजों का इस्तेमाल लंबे समय से खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। यह बीज विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो विभिन्न तरह के एंटीडायबिटिक, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर माने जाते हैं।
मेथी के बीज में सैपोनिन नामक तत्व होता है। ये ग्लाइकोसिडिक यौगिक शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। मेथी के दानों का रोजाना आधा चम्मच दिन में दो बार सेवन करने से सभी प्रकार की कोलेस्ट्रॉल संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप इन आयुर्वेदिक नुस्खे का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।