
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : May 16, 2024 1:52 PM IST
Medically Verified By:
Chitrak Benefits: आयुर्वेद में ऐसे कई पेड़-पौधे और जड़ी-बूटियां मौजूद हैं, जो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हैं। ऐसी ही शक्तिशाति जड़ी-बूटी है चित्रक, जो कई बीमारियों का इलाज करने में उपयोगी साबित हो सकती है। चित्रक का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-फंगल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक और एंटी-अल्सर गुण मौजूद होते हैं। आयुर्वेद में चित्रक के पत्ते और इसकी जड़ का इस्तेमाल औषधि के रूप में सदियों से किया जाता रहा है। यह स्वाद में कड़वी और तीखी होती है। यह साधारण सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज से राहत दिलाने में फायदेमंद साबित हो सकती है। चित्रक के फायदों को जानने के लिए हमने आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से बातचीत की। आइए, जानते हैं चित्रक के फायदों के बारे में विस्तार से (Chitrak Benefits In Hindi)–
सर्दी-खांसी के आयुर्वेदिक इलाज के तौर पर चित्रक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। अगर आप सर्दी-खांसी से परेशान हैं, तो चित्रक के चूर्ण को मिश्री के साथ मिलाकर सेवन करें। इससे खांसी, जुकाम और बहती नाक की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है।
चित्रक के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप चित्रक की जड़ का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसके नियमित सेवन से डायबिटीज की परेशानियों को दूर करने में मदद मिल सकती है।
चित्रक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। शरीर में किसी भी तरह की सूजन होने पर आप चित्रक की जड़ के चूर्ण का सेवन पानी के साथ कर सकते हैं। इससे काफी हद तक सूजन और दर्द से राहत मिल सकती है।
चित्रक के सेवन से कब्ज, गैस, अपच आदि पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप चित्रक चूर्ण में हरीतकी और पीपली चूर्ण को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसके 1-2 ग्राम चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इसके नियमित सेवन से भूख बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही, पाचन तंत्र विकार भी आसानी से दूर हो सकते हैं।
त्वचा संबंधी रोगों को दूर करने में चित्रक काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें मौजूद एंटी-फंगल गुण कीटाणुओं को नष्ट करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप चित्रक की छाल को पानी के साथ पीसकर लेप तैयार कर लें। इस तैयार मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से त्वचा संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.