Herbs to Boost Memory Power: याद्दाश्त कमजोर होने के कारण और 3 हर्ब्स जो मेमोरी पावर को करते हैं बूस्ट

क्या आप 35-40 वर्ष की उम्र में ही चीजों को भूलने लगे हैं? यदि हां, तो आप आज से ही इन नेचुरल हर्ब्स का सेवन करना शुरू कर दें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 25, 2021 10:43 PM IST

Herbs to Boost Memory Power: क्या आप 35 वर्ष की उम्र में ही चीजों को भूलने लगे हैं? किसी भी चीज को कहीं भी रखकर भूलने की आदत हो गई है, तो अलर्ट हो जाएं। याद्दाश्त क्षमता इतनी कम उम्र में कमजोर होना सही निशानी नहीं है। अक्सर बुजुर्गों में भूलने की क्षमता शुरू हो जाती है, क्योंकि बुढ़ापे में अंगों की कार्य क्षमता भी प्रभावित होती है। ठीक उसी तरह दिमाग भी कई चीजों को ग्रहण करने, अपने अंदर स्टोर करके रखने में कमजोर होने लगता है। परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी डाइट में कुछ नेचुरल हर्ब्स और फल को शामिल करना शुरू कर दें। उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त क्षमता (Herbs to Boost Memory Power in Hindi) कमजोर होने की समस्या आपको परेशान नहीं करेगी।

याद्दाश्त कमजोर होने के कारण (Causes of memory loss)

अधिक एल्कोहल का सेवन

तनाव और एंग्जायटी

डिप्रेशन

नींद में कमी

अल्जाइमर और डेमेंशिया जैसी बीमारी

हर्ब्स और फल जो बढ़ाए याद्दाश्त क्षमता

1. ब्लूबेरी बढ़ाए याद्दाश्त क्षमता

ब्लूबेरी (Blueberries) एक बेहद ही हेल्दी फल जिसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ब्लूबेरी खाने से याद्दाश्त क्षमता बूस्ट होती है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी, फ्लेवोनॉयड, एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बेहतर करता है। यह फल तनाव, एंग्जायटी, मस्तिष्क में होने वाले सूजन को भी दूर करता है। इसे खाने से याददाश्त तेज होता है। ब्लूबेरी आप बच्चों को भी खाने के लिए दे सकती हैं।

2. रोजमेरी बूस्ट करे मेमोरी पावर

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर रोजमेरी फ्री-रेडिकल्स से शरीर को बचाने का काम करता है। मस्तिष्क में होने वाली समस्याओं से बचाता है। इसमें मौजूद एरोमा थेरेपी कोर्टिसोल लेवल कम करता है, जिससे एंग्जायटी, स्ट्रेस, डिप्रेशन जैसी समस्या से पीछा छूटती है। जो लोग अधिक तनाव, चिंता, अवसाद में अपनी जिंदगी गुजारते हैं, उनमें इन कारणों से भी याददाश्त कमजोर हो सकती है।

3. बाकोपा मानसिक सेहत करे बूस्ट

बाकोपा एक ऐसा हर्ब है, जो मानसिक सेहत, याद्दाश्त क्षमता को बूस्ट करने में मदद करता है। इससे किसी भी कार्य को करने में ध्यान लगाना आसान हो जाता है। याद करने की क्षमता मजबूत होती है। मानसिक सेहत में सुधार होता है। सोचने और समझने की शक्ति भी बढ़ती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source