
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 27, 2023 11:24 PM IST
Ayurvedic Remedies For Constipation : कॉन्स्टिपेशन की परेशानी खराब डाइजेशन के कारण होती है। जिन लोगों का पाचन तंत्र सही तरीके से काम नहीं करता उन्हें अक्सर कब्ज या कॉन्स्टिपेशन की शिकायत होती है। वहीं, मॉडर्न लाइफस्टाइल की वजह से कॉन्स्टिपेशन की समस्या बहुत कॉमन हो गयी है। बिना डाइटरी फाइबर वाला खाना खाने और कम पानी पीने से भी लोगों को कॉन्स्टिपेशन की शिकायत हो सकती है। वहीं, आयुर्वेद में कब्ज को शरीर के प्रकृति दोष की वजह से होने वाली परेशानी बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि जब शरीर में वात और पित्त दोष का असंतुलन हो जाता है तो शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं और डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। (causes of constipation)
वहीं, आयुर्वेद में कब्ज से राहत दिलाने वाले कई उपाय भी बताए गए हैं। कॉन्स्टिेशन से राहत पाने के लिए आयुर्वेद में विभिन्न जड़ी-बूटियों (Ayurvedic herbs) के बारे में बताया गया है। यहां इस लेख में आप पढ़ेंगे आयुर्वेद में महत्वपूर्ण मानी जाने वाली ऐसी ही जड़ी-बूटियों के बारे में जो कब्ज की शिकायत कम करन में मदद करती हैं। आइए जानें इन जड़ी-बूटियों के बारे में साथ ही जानें कब्ज में इन हर्ब्स् के इस्तेमाल के तरीके भी। (Ayurvedic Home remedies for constipation in Hindi.)
शरीर में विषैले तत्व बढ़ जाने पर कॉन्स्टिपेशन की समस्या गम्भीर हो जाती है और इस तरह के लक्षण (symptoms of constipation) दिखायी दे सकते हैं-

कब्ज की शिकायत होने पर घर का बना देसी घी खाने की सलाह दी जाती है। देसी घी डाइजेस्टिव सिस्टम को काम करने में सहायता करता है और शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। कब्ज की परेशानी होने पर गर्म पानी में एक चम्मच देसी घी घोलकर पीएं। How to consume Ghee for relief from constipation)
आंवला (Amla), हरिताकी (Haritaki) और बहेड़ा (Baheda) जैसी गुणकारी आयुर्वेदिक औषधियों से बना त्रिफला कॉन्स्टिपेशन की समस्या से आराम दिला सकती हैं। त्रिफला डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी परेशानियों और शरीर में प्रकति दोष को संतुलित करने (Herbs for balancing prakiriti doshas) के लिए जाने जाते हैं। कॉन्स्टिेशन होने पर इस तरह करें त्रिफला का सेवन-
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी और उसके इलाज से जुड़े उपायों और नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)