सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Mustard Oil And Camphor Benefits: सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : September 9, 2024 4:47 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Mustard Oil And Camphor Benefits: आमतौर पर, सरसों का तेल का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, यह स्किन और बालों के लिए भी उपयोगी माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे जानते हैं? जी हां, आयुर्वेद में सरसों के तेल और कपूर के मिश्रण का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। सरसों के तेल में विटामिन्स, फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल एंटी-फंगल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। जबकि, कपूर में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह मिश्रण शरीर से लेकर त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे के बारे में -

जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत

सरसों के तेल और कपूर का मिश्रण जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाने में बेहद प्रभावी होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, दर्द और जलन को भी दूर करते हैं। सरसों के तेल में कपूर डालकर मालिश करने से गठिया, मांसपेशियों के खिंचाव, और अन्य शारीरिक दर्द से राहत मिल सकती है।

सर्दी-जुकाम से राहत

कपूर और सरसों का तेल सर्दी-खांसी और बंद नाक से राहत दिलाने में मदद करता है। सरसों का तेल शरीर में गर्मी पैदा करता है, जिससे ठंड से राहत मिलती है। यह बंद नाक और छाती के कंजेशन को खोलने में भी फायदेमंद होता है। अगर आपको जुकाम ने परेशान कर रखा है, तो आप सरसों के तेल में कपूर डालकर गर्म कर लें। अब इसे अपनी छाती और पीठ पर लगाएं। ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिलेगी।

स्किन बनाए स्वस्थ

सरसों के तेल में कपूर को मिलाकर लगाने से स्किन की अंदरूनी सफाई होती है। ऐसा करने पर त्वचा पर मौजूद मुंहासों, खुजली, जलन और फंगल संक्रमणों में राहत मिल सकती है। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ता है।

कमर और पीठ दर्द से आराम दिलाए

अगर आप अक्सर कमर और पीठ दर्द से परेशान रहते हैं, तो सरसों के तेल और कपूर मिलाकर मालिश कर सकते हैं। इन दोनों ही चीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, कमर और पीठ के दर्द और सूजन से राहत दिला सकते हैं। इसके इस्तेमाल से शरीर की ऐंठन को दूर करने में भी मदद मिल सकती है।

ब्लड सर्कुलेशन करे बेहतर

सरसों के तेल और कपूर से मालिश करने से खून का संचार बेहतर होता है। यह त्वचा और मांसपेशियों को गहराई से गर्म करके रक्त प्रवाह को बढ़ाता है, जिससे शरीर को राहत मिलती है और ऊर्जा में वृद्धि होती है। अगर आप इस मिश्रण से अपने शरीर की मालिश करेंगे, तो दिल तक ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से होगा। इससे दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

सरसों का तेल और कपूर लगाने का तरीका

इसके लिए आप 2-3 चम्मच सरसों के तेल में 1-2 कपूर की टिक्की डाल गर्म करें। इसे तब तक गर्म करें, जब तक कपूर तेल में घुल न जाए। फिर इसे थोड़ा ठंडा कर लें और उसे बाद इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source