Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पूजा ही नहीं हेल्थ के लिए भी जरूरी है कपूर की टिकिया, ये 4 हेल्थ प्रॉब्लम्स रहती हैं दूर

धार्मिक कार्यों में इतना महत्वपूर्ण माना जाने वाला कपूर हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार कपूर का प्रयोग करने से कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम भी मिलता है।

पूजा ही नहीं हेल्थ के लिए भी जरूरी है कपूर की टिकिया, ये 4 हेल्थ प्रॉब्लम्स रहती हैं दूर

Written by Sadhna Tiwari |Published : May 31, 2023 5:51 PM IST

Camphor Benefits For Health: पूजा-पाठ हो या कोई अन्य मंगल विधि कपूर की गोलियों का हवन में अर्पण करने या कपूर का दिया जलाकर आरती की जाती है। वहीं, घर में सकारात्मकता लानी हो या सर्दी-जुकाम से राहत के लिए जब किसी घरेलू नुस्खे की जरूरत हो तब भी कपूर बहुत काम आता है। पर क्या आप जानते हैं कि धार्मिक कार्यों में इतना महत्वपूर्ण माना जाने वाला कपूर हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार कपूर का प्रयोग करने से कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम भी मिलता है।

आयुर्वेद में भी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से आराम पाने के लिए एक निश्चित मात्रा में कपूर के सेवन करने जैसी बातें कहीं गयी हैं। वहीं, कुछ बहुत ही विशेष प्रकार के पकवानों और डिशेज़ को तैयार करते समय भी उनमें कपूर का पाउडर मिलाया जाता है। हालांकि, इन दोनों ही स्थितियों में किसी एक्सपर्ट की देखरेख या उनकी सलाह के आधार पर ही कपूर का सेवन किया जाना चाहिए। आइए जानें कपूर से होने वाले स्वास्थ लाभ क्या-क्या हैं।

इन हेल्थ प्रॉब्लम्स में काम आता कपूर

नेचुरल पेन किलर है कपूर

कपूर में दर्द कम करने वाले गुण भी होते हैं इसीलिए, चोट लग जाने या किसी तरह के शरीरिक दर्द से आराम पाने के लिए कपूरा को अलग-अलग चीजों के साथ मिक्स करके लेप तैयार किए जाते हैं। कपूर लगाने से दर्द से आराम मिलता है।

Also Read

More News

एलर्जी करे दूर

एक्जिमा या एलर्जी की वजह से स्किन पर होने वाली इरिटेशन और खुजली को कम करता है कपूर। इसी तरह स्किन पर होने वाले फोड़े-फुंसी और हीट बॉइल्स के इलाज के लिए भी कपूर कारगर माना जाता है।

बालों और स्कैल्प के लिए फायदेमंद

प्रदूषण, गंदगी और मौसम बदलने के साथ सिर की त्वचा में कई तरह के इंफेक्शन्स होने लगते हैं। सिर में फोड़े होने पर, इंफेक्शन होने पर, जुंएं साफ करने या डैंड्रफ जैसी परेशानियों से राहत के लिए तेल में कपूर मिलाकर बालों में लगाया जाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

रेस्परेटरी सिस्टम को बनाए हेल्दी

कपूर में एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा ऐसे तत्व भी होते हैं जो श्वसन मार्ग में जमा गंदगी और बलगम को साफ करके इसे क्लीन बनाते हैं। वहीं, लंग्स में होने वाली सूजन की समस्या को भी कम करता है कपूरा। यह फेफड़ों और श्वसन मार्ग से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाता है।