... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : August 20, 2020 2:08 PM IST
मस्तिष्क की कोशिकाओं को प्रभावित करता है कोरोना! ब्राह्मी से अपने दिमाग को करें तेज
Brahmi Benefits : कोरोनावायरस महामारी ने दुनियाभर के लोगों को आयुर्वेद का महत्व समझा दिया है। इस वायरस ने देश में ही नहीं, पूरी दुनिया में भी तहलका मचा दिया है। कोरोनावायरस से बचने के लिए लोग इम्यूनिटी बूस्टर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें अधिकतर आयुर्वेदिक सिद्धांतों और औषधियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। गिलोय, दालचीनी, तुलसी, आंवला इत्यादि का इस्तेमाल इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन आयुर्वेद का एक और खास औषधीय पौधा है, जो काफी गुणकारी है। इस पौधे की चर्चा अभी लोगों के बीच कम हुई है। यह पौधा ब्राह्मी का है । वैज्ञानिकों ने अनुसार, कोरोनावायरस मस्तिष्क की कोशिकाओं को प्रभावित करता है। ब्राह्मी के प्रयोग से आप मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। आयुर्वेद चिकित्सक ब्राह्मी का इस्तेमाल मस्तिष्क संबंधी कई बीमारियों को खत्म करने के लिए करते हैं। आइए जानते हैं ब्राह्मी के क्या हैं फायदे-
मस्तिष्क विकास के लिए ब्राह्मी एक बेहतरीन प्राकृतिक औषधीय पौधा है। ब्राह्मी के अर्क से याददाश्त की कमी, सोचने-समझने की क्षमता, अल्जाइमर, व्यवहारिक दक्षता इत्यादि को बेहकर किया जा सकता है। मनुष्य के मस्तिष्क में एक खास हिस्सा होता है, इस हिस्से को हिप्पोकैम्पस (hippocampus) कहते हैं। हिप्पोकैम्पस से याद करने और सीखने की क्षमता को कंट्रोल किया जा सकता है। रिसर्च अनुसार, ब्राह्मी के सेवन से व्यक्ति के इसी हिस्से को स्टिमुलेट (उत्तेजित) करने में मदद मिलती है।
साइकोफार्मेकोलॉजी नामक जर्नल में छपे एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से 300 मिलीग्राम ब्राह्मी का सेवन करने से सीखने और पहचानने की क्षमता में काफी सुधार होता है। इसी तरह के कई अन्य रिसर्च में भी इस बात का खुलासा हुआ है। ब्राह्मी के प्रयोग से कॉग्नीटिव स्किल्स को सुधारने में काफी मदद मिलती है। कुल मिलाकर आयुर्वेद के सा अलावा वैज्ञानिक प्रयोगों में भी ब्राह्मी को दिमाग की क्षमता बढ़ाने में कारगर पाया गया है।
ब्राह्मी के पौधों की पत्तियां सबसे अधिक फायदेमंद होती हैं। आप इनकी पत्तियों को पालक, धनिया की तरह रोजाना अपने खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ब्राह्मी की पत्तियों में देसी घी का छौंका लगाकर इसकी सब्जी भी आप तैयार कर सकते हैं। ब्राह्मी की पत्तियों को सुखाकर इसको पाउडर के रूप में भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में ब्राह्मी की सूखी पत्तियों का पाउडर बेचा जाता है। इसके अलावा आप इसका जूस बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
कोरोना के संक्रमण को रोक सकती हैं पहले से मौजूद ये दो दवाएं, वैज्ञानिकों का दावा
हर्ड इम्यूनिटी तक पहुंचना नहीं होगा जल्दी संभव, जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय