Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Dharmendra Health and Fitness Secrets: हिंदी सिनेमा के दिग्गज़ एक्टर और सबसे खूबसूरत अभिनेताओं में से एक कहे जाने वाले धर्मेंद्र की उम्र 80 पार की है। लेकिन, अपनी ज़िंदादिली और फुर्ती के लिए वे मशहूर हैं। अभिनेता ना केवल फिल्मों में एक्टिंग करते हैं बल्कि, कई बार पब्लिक अपीयरेंसेस भी देते हैं। धर्मेंद्र ज़्यादातर समय अपने फार्म हाउस पर बिताना पसंद करते हैं। हाल ही में धर्मंद्र ने एक वीडियो शेयर किया और बताया कि वे रोज़ सुबह बादाम के तेल (Almond Oil Massage Health Benefits) से मालिश करवाते हैं।
View this post on Instagram
85 साल की उम्र में कैसे रहते हैं धर्मेंद्र है फिट एंड एक्टिव
अपने इस वीडियो में धर्मेंद्र मुंबई के पास स्थित लोनावला के फार्म हाउस में नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत से ही धर्मेंद्र इस फार्म हाउस में ही रह रहे हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने खुलासा किया था कि पिछले एक साथ से अभिनेता अपनी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी से नहीं मिले। बीजेपी सांसद, नृत्यांगना और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी एहतियातन लिए गए इस फैसले को दोनों को के लिए ठीक माना।
View this post on Instagram
अभिनेता अपने वीडियो में बादाम के तेल से हेड मसाज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोज़ बादाम के तेल से मालिश करने से सेहत को कई प्रकार के फायदे होते हैं। विटामिन ई से भरपूर होने के कारण आमतौर पर भारतीय घरों में छोटे शिशुओं की मसाज के लिए बादाम के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, वयस्कों के लिए भी यह नैचुरल ऑइल की मालिश उतनी ही फायदेमंद साबित हो सकती है। बादाम का तेल लगाने से बालों, स्किन और हड्डियों से जुड़ी कई समस्याएं कम होती हैं। वहीं, इसमें मौजूद माइक्रो न्यूट्रिएंट्स शरीर का पोषण करते हैं। यहा जानें बादाम के तेल से मालिश करने के मुख्य फायदों के बारे में-