Black Pepper Effects On Health: क्या काली मिर्च खाने से स्वास्थ्य को हो सकते हैं नुकसान, जानें क्या हैं गर्मियों में इस मसाले के सेवन के फायदे-नुकसान

काली मिर्च का अधिक सेवन भी हेल्थ के लिए बुरा साबित हो सकता है।  (Black Pepper Side Effects On Health )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 12, 2022 8:06 PM IST

Black Pepper Side Effects On Health: काली मिर्च को आयुर्वेद (Ayurveda) में विशेष महत्व दिया गया है जो कई औषधिय गुणों (medicinal properties) से भरपूर है। काली मिर्च को लम्बे समय से विभिन्न बीमारियों, स्वास्थ्य समस्याओं और छोटी-मोटी दिक्कतों से आराम दिलाने के लिए घरेलू नुस्खों में भी काली मिर्च का इस्तेमाल किया जाता रहा है। चीन की पारम्परिक चिकित्सा पद्धति (Chinese medicine) में भी काली मिर्च जैसे मसालों (Indian Spices) की मदद से कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज किया जाता रहा है। लेकिन, जिस तरह नमक जैसे फायदेमंद फूड के अधिक सेवन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है उसी तरह काली मिर्च का अधिक सेवन भी हेल्थ के लिए बुरा साबित हो सकता है।  (Black Pepper Side Effects On Health In Hindi)

क्या काली मिर्च अधिक खाने से हो सकते हैं स्वास्थ्य को नुकसान

गौरतलब है कि टॉन्सिल्स (tonsils), पेट फूलने (flatulence) और पाचनतंत्र से जुड़ी समस्याओं(digestive problems) के लिए कारगर नुस्खा माना जाने वाली काली मिर्च के अधिक सेवन से शरीर और स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। जैसा कि काली मिर्च एक गर्म मसाला है जिसका अर्थ है कि इसकी तासीर गर्म होती है।  इसीलिए जब काली मिर्च का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है तो उससे स्वास्थ्य पर इस तरह के साइड-इफेक्ट्स दिखायी दे सकते हैं-

  • ब्लैक पेपर, काली मिरी या काली मिर्च (Black pepper) के नाम से पहचाना जाने वाला यह मसाला पेट की गर्मी बढ़ा सकता है जिससे पेट में जलन की शिकायत हो सकती है।
  • प्रेगनेंसी के दौरान और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को काली मिर्च के सेवन से तकलीफ (black pepper side effects in pregnancy) हो सकती है। इसीलिए, काली मिर्च के बहुत अधिक सेवन से बचें।
  • पेपरैन युक्त अन्य सभी प्रजाति की मिर्चियों की तरह काली मिर्च भी आंखों में जलन की समस्या बढ़ा सकती है। इसीलिए, काली मिर्च के पाउडर (black pepper powder) को आंखों के सम्पर्क में ना आने दें।

(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गई हर्ब्स और बीमारी से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी नुस्खे पर अमल करने या किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source