... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : September 30, 2020 10:58 AM IST
सावधान! अधिक उड़द दाल के सेवन से हो सकता है नुकसान
Urad Dal Side Effects : उड़द की दाल का इस्तेमाल अधिकतर ोग तरह-तरह के पकवान बनाने के लिए करते हैं। उड़द दाल का इस्तेमाल आयुर्वेदिक चिकित्मा में भी किया जाता है। नियमित रूप से अगर आप उड़द दाल का सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। भले ही उड़द दाल के इस्तेमाल से सेहत को कई अनगिनत फायदे होते हैं, लेकिन अगर आप इसका सेवन अधिक करते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदायी हो सकता हैं। एक ओर आयुर्वेद चिकित्सा में उड़द दाल का सेवन सही माना गया है, तो वहीं दूसरी ओर काली उड़द दाल के सेवन से आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं आयुर्वेद में काली उड़द दाल को क्यों अधिक खाने से किया गया है (Urad Dal Side Effects) मना-
काली उड़द दाल के अधिक सेवन करने से यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा अधिक रहता है। अगर आप इसका सेवन अधिक करते हैं, तो यह ब्लड में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ा सकती है। परिणाम स्वरूप यह आपकी किडनी में कैल्सीफिकेशन स्टोन को उत्तेजित कर सकती है। किडनी या गुर्दे में स्टोन की समस्या से ग्रसित लोगों को उड़द की दाल खाने के लिए मना किया जाता है।
गल्स्टोन या गठिया की बीमारी से पीड़ित मरीजों को उड़द की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। यह आपकी समस्या को बढ़ा सकती है। इतना ही नहीं अगर आप उड़द की दाल का अधिक सेवन करते हैं, तो यह पित्त की पथरी या गाउट भी बढ़ा सकती है। वहीं, अगर आप किसी विशेष तरह की दवा का सेवन करते हैं, तो उड़द की दाल का सेवन बिल्कुल भी ना करें।
अगर आप अधिक उड़द दाल का सेवन करते हैं, तो आपको अपच की समस्या हो सकती है। उड़द दाल का अधिक सेवन करने से कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। हर एक व्यक्ति में इसका प्रभाव अलग-अलग होता है। अगर आप अपने डाइट में किसी तरह का बदलाव करना चाहते हैं, तो फौरन डॉक्टर्स से संपर्क करें।
ओवरियन कैंसर के मरीजों के लिए वरदान है ये 2 आसन, नियमित रूप से जरूर करें अभ्यास
मोटापा, कैंसर और डायबिटीज जैसी समस्या को दूर करे स्ट्रॉबेरी चाय, घर पर यूं करें तैयार