भृंगराज को यूं ही नहीं कहा जाता 'केशराज', बालों की हर समस्याओं का उपचार है ये आयुर्वेदिक औषधि

Bhringraj For Hair Growth: भृंगराज के पास बालों से जुड़ी हर तरह की समस्या का समाधान होता है। जो बालों की हेल्थ से लेकर उनकी ग्रोथ तक में अहम भूमिका निभाता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 20, 2023 5:11 PM IST

बालों का लगातार झड़ना एक बड़ी समस्या है। लेकिन कुछ पुराने और नेचुरल इलाज की से बालों की अधिकांश समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। जिनमें से एक है भृंगराज (Bhringraj)। जी हां, आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर और सैंकड़ों सालों से दवाओं में इस्तेमाल किये जाने वाला भृंगराज बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसे 'केशराज' के रूप में भी जाना जाता है।

भृंगराज का तेल (Bhringraj Tail) हेल्दी बालों के लिए जरूरी विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन डी, ई, मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है। एक्सपर्ट्स भी भृंगराज से जुड़े फायदों और इसे तैयार करने के तरीके के बारे में बताते हैं। इस जड़ी बूटी से बालों की अधिकतर समस्याओं को हल किया जा सकता है।

घर पर भृंगराज तेल कैसे बनाएं - (How to Make Bhringraj Tail At Home)

वैसे तो भृंगराज का तेल घर पर ही तैयार कर सकते हैं। जो बेहद आसान है। लेकिन इसके लिए आपको दो तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है। वो तरीके क्या हैं, चलिए जान लेते हैं।

भृंगराज तेल बनाने का पहला तरीका

भृंगराज का तेल तैयार करने के लिए इसकी पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए उन्हें बारीक काट लें। फिर एक कढ़ाई या पैन में एक कप नारियल के तेल के साथ पत्तियों को डालें। करीब पांच मिनट तक धीमी आंच पर इस मिश्रण को गर्म करें। फिर इसे ठंडा कर लें और एक बोतल में भर लें। कुछ दिनों के इन्तजार के बाद इस तेल को छान लें। इस तेल से हफ्ते में दो बाद स्कैल्प पर मसाज करें। कुछ ही दिनों में बेहतर रिजल्ट देखने को मिल सकता है।

भृंगराज तेल बनाने का दूसरा तरीका

इस तरीके में भृंगराज के पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें तीन से चार चम्मच नारियल का तेल मिलाया जाता है। जिसे स्कैल्प पर मसाज करने के कुछ घंटों के बाद धो सकते हैं। इस तेल का इस्तेमाल कम से कम छह महीने तक करें। ताकि इसका अच्छा रिजल्ट मिल सके।

बालों को खूबसूरत, घना, चमकदार और लंबा बनाने का आपका ये सपना भृंगराज पूरा कर सकता है। लेकिन उसके लिए आपको भृंगराज का इस्तेमाल इन दोनों तरीकों में से किसी भी तरह से करना पड़ेगा। जिससे बालों को पोषण मिलेगा और उनका झड़ना भी काफी हद तक कंट्रोल होगा।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई समस्त जानकारी आपकी जागरूकता के लिए है। अगर आप इन युक्तियों को प्रयोग में लाना चाहते हैं तो पहले अपने विशेषज्ञ/चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source