सर्दी-जुकाम में करें भृंगराज का सेवन, जानें भृंगराज के सेहत लाभ क्या-क्या हैं
भृंगराज कई इंफेक्शन से भी शरीर को बचाता है। इसमें मौजूद गुण दर्द निवारक का भी काम करते हैं, जो शरीर में होने वाले सूजन, ऐंठन, दर्द से राहत दिलाते हैं। आइए जानते हैं, भृंगराज के कुछ फायदों (Bhringraj Health Benefits) के बारे में यहां...
Bhringraj Benefits in Hindi: भृंगराज एक बेहद ही फायदेमंद और वर्षों पुरानी जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों को दूर करने में किया जाता है। भृंगराज (Bhringraj) में मौजूद गुणों की बात करें तो इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, एनाल्जेसिक (Analgesic) आदि होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं। भृंगराज (Eclipta prostrata) कई इंफेक्शन से भी शरीर को बचाता है। इसमें मौजूद गुण दर्द निवारक का भी काम करते हैं, जो शरीर में होने वाले सूजन, ऐंठन, दर्द से राहत दिलाते हैं। आइए जानते हैं, भृंगराज के कुछ फायदों (Bhringraj Health Benefits) के बारे में यहां...
1 पेट के रोगों से बचाए भृंगराज
भृंगराज में फ्लेवोनॉएड होता है, जो आपको पेट संबंधित समस्याओं से बचाता है। इसमें मौजूद तत्व मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। पेट में दर्द से परेशान रहते हैं, तो भृंगराज के चूर्ण का सेवन (benefits of bhringraj churna) किया जा सकता है।
2 बालों को बनाए मजबूत और घना
यह जड़ी-बूटी (Bhringraj) बालों की समस्याओं का भी समाधान करता है। बालों का ग्रोथ बढ़ाता है, उन्हें जड़ों से मजबूत बनाता है। एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होने के कारण भृंगराज सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व डैंड्रफ दूर करते हैं, बालों को शाइनी, काला और घना बनाते हैं।
3 भृंगराज दूर करे दांतों का दर्द
भृंगराज में एंटीसेप्टिक, एंटीइंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक तत्व होते हैं, जो दांतों और मसूड़ों की समस्याओं को ठीक करते हैं। यदि आपको दांत में दर्द रहता है या फिर मसूड़ों में सूजन की समस्या रहती है, तो भृंगराज का सेवन (Bhringraj Health Benefits in hindi) कर सकते हैं। इसके पोषक तत्व दांतों के पीलेपन, प्लाक को भी हटाते हैं।
4 सर्दी-जुकाम में करें भृंगराज चूर्ण का सेवन
सर्दियों में गले में खराश, खांसी, जुकाम से परेशान रहते हैं, तो भृंगराज में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण इन सभी समस्याओं से बचाते हैं। वायरस, बैक्टीरिया या फिर फंगस के कारण होने वाली समस्याओं से बचाता है भृंगराज। इसके चूर्ण के सेवन से सर्दी-जुकाम, बलगम की समस्या कम होती है।
5 माइग्रेन का करे इलाज भृंगराज
जिन लोगों को माइग्रेन की शिकायत है, उनके लिए भी भृंगराज काफी फायदेमंद होता है। एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉएड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण भृंगराज माइग्रेन के दर्द को दूर करता है। सिर दर्द से भी आराम दिलाता है।
बालों की सुंदरता बढ़ाने के अलावा भृंगराज दिलाता है पेट दर्द से राहत, और भी हैं कई फायदे
सिर के एक तरफ के गंजेपन को रोकती हैं ये 4 हर्ब, ग्रे हेयर से भी मिलता है छुटकारा