पान के पत्तों का काढ़ा पीने से दूर होंगी ये 5 बीमारियां, रोजाना इस तरह करें सेवन

Betel Leaves Kadha Benefits : पान के पत्तों का काढ़ा पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके फायदों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 26, 2024 10:01 AM IST

Betel Leaves Kadha Benefits : पान के पत्तों का इस्तेमाल अक्सर खाने के बाद मुख शुद्धि के लिए किया जाता है। इसे अगर आप सादे तरीके से रोजाना चबाते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। लेकिन वहीं, अगर आप इसमें तंबाकू, चूना और कत्था जैसी चीजों को मिलाकर खाते हैं, तो इससे काफी नुकसान भी हो सकता है। पान के पत्तों को सीधा चबाने के अलावा इससे तैयार काढ़े का सेवन करना भी हेल्दी साबित हो सकता है। जी हां, पान के पत्तों से बना काढ़ा स्वास्थ्य के लिए काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने से लेकर सर्दी-खांसी की परेशानी को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं पान के पत्तों का काढ़ा पीने से सेहत को होने वाले लाभ क्या हैं?

पान के पत्तों का काढ़ा पीने के फायदे - Betel leaves kadha Health benefits

पान के पत्तों का काढ़ा पीने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल से लेकर मुंह के बैक्टीरिया को नष्ट करने में प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं पान के पत्तों का काढ़ा पीने से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ क्या हैं?

कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल

पान के पत्तों से तैयार काढ़े का सेवन करने से आपका बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो सकता है। इसमें यूजेनॉल हाई लिपिड लेवल को कम करने का गुण होता है, जो आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का जिम्मेदार होता है। इसका काढ़ा पीने से आप कोलेस्ट्रॉल से लेकर हार्ट संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

ब्लड शुगर लेवल को घटाए

पान के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-डायबिटीज जैसे गुण होते हैं, जो आपके शरीर में शुगर लेवल को कम कर सकते हैं। इसके अलावा यह फ्री रेडिकल्स के असर को कम करता है। अगर आप अपने शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करना चाहते हैं, तो इसका सेवन जरूर करें।

सांस संबंधी परेशानियां करें कम

पान के पत्तों में सांस से जुड़ी परेशानियों को कम करने का गुण होता है। यह फेफड़ों की सूजन को कम करके आपकी सांस से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकता है। दरअसल, पान के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में प्रभावी हो सकते हैं।

स्ट्रेस और एंग्जायटी करे कम

पान के पत्तों का काढ़ा पीने से स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम कर सकता है। इसके पत्तों का काढ़ा पीने से शरीर में कैटेकोल माइन को रिलीज किया जा सकता है, जिससे स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी परेशानियों को कम किया जा सकता है।

पेट से जुड़ी परेशानी करे कम

पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए पान के पत्तों का काढ़ा पिएं। यह गट हेल्थ को बेहतर करके आपकी पाचन संबंधी गड़बड़ियों को दूर कर सकता है। इससे अपच, गैस, ब्लोटिंग जैसी परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।

कैसे तैयार करें पान के पत्तों का काढ़ा? - How To make Betel Leaves Kadha

पान के पत्तों का काढ़ा तैयार करने के लिए 1 गिलास पानी लें, इसमें 2 से 3 पान के पत्तों को डालकर आधा होने तक उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर ठंडा करके पिएं। इससे आपकी परेशानी काफी हद कर कम हो सकती है।

Also Read : पान के पत्ते के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source