
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 28, 2023 7:16 PM IST
Board Exam 2023 : जल्द ही बच्चों के एग्जाम शुरू होने वाले हैं। फरवरी एंड और मार्च की शुरुआत में ही सीबीएसई और अन्य राज्य के बोर्ड्स के एग्जाम शुरू हो जाते हैं। एग्जाम के दौरान बच्चों को काफी ज्यादा स्ट्रेस (Board Exam Stress) होने लगता है। स्ट्रेस की वजह से कई बार चीजों को याद करने में कठिनाई होती है। अगर आप भी एग्जाम के स्ट्रेस की वजह से याद नहीं कर पा रहे हैं तो इस स्थिति में कुछ असरदार हर्ब्स का इस्तेमाल करें। आयुर्वेद में मौजूद हर्ब्स के इस्तेमाल से आपकी मेमोरी पावर काफी तेज हो सकती है। साथ ही इससे स्ट्रेस भी रिलीज होगा। आइए जानते हैं मेमोरी पावर बूस्ट करने वाले हर्ब्स कौन ( Which herb is best for brain? ) से हैं?
हल्दी का इस्तेमाल आयुर्वेद में काफी लंबे समय से रहा है। इसके साथ ही इसका उपयोग मसालों के रूप में भी किया जाता है। अगर आप मेमोरी पावर को बूस्ट करना चाहते हैं तो हल्दी का प्रयोग करें। इसमें कर्क्यूमिन नामक एक यौगिक होता है, जिसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, हल्दी में मौजूद गुण मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकती है। बीटा-एमिलॉइड (एक तरह का प्रोटीन), जो कम करने में मददगार है। इसकी मदद से आप अल्जाइमर रोग जैसी मानसिक परेशानी को दूर कर सकते हैं। हल्दी का सेवन बढ़ाने के लिए करी पाउडर या हल्दी को स्टर-फ्राई, सूप और सब्जियों में शामिल करें।
मेमोरी बूस्ट करने के लिए आप अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। कुछ अध्ययनों के मुताबिक, अश्वगंधा में मौजूद गुण मस्तिष्क में बीटा-एमिलॉयड के स्तर को कम करता है, जिससे मस्तिष्क पावर बूस्ट हो सकती है। इसके साथ ही इस हर्ब्स के सेवन से आप ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर सकते हैं, जो आपके मस्तिष्क के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। अगर आप अपनी मेमोरी पावर बूस्ट करना चाहते हैं तो रात में सोने से पहले दूध के साथ इसका सेवन करें।
हर्बल मेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, जिनसेंग के सेवन से आपकी मेमोरी पावर बूस्ट हो सकती है। इसमें जिनसैनोसाइड्स नामक एंटी-इंफ्लेमेटरी केमिकल होता। इसके अलावा यह मस्तिष्क में बीटा-एमिलॉयड के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे आपकी मेमोरी पावर बूस्ट हो सकती है।
मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बेहतर करने के लिए आप गोटू कोला का सेवन कर सकते हैं। इससे लंबे समय तक मानसिक स्पष्टता में सुधार लाया जा सकता है। इसके अलावा यह आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। इसके साथ ही गोटू कोला के सेवन से अल्जाइमर से जुड़े ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है।
मेमोरी पावर को बूस्ट करने के लिए आप इन आयुर्वेदिक हर्ब्स का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि एग्जाम के समय स्ट्रेस लेवल को न बढ़ाएं। इससे आपकी परेशानियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। एग्जाम के स्ट्रेस को कम करने के लिए योग का सहारा लें।