
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : January 2, 2021 7:21 PM IST
कमर के निचले हिस्से में दर्द को ठीक करने के 7 आयुर्वेदिक उपाय, हमेशा के लिए ठीक हो जाएगा Back Pain
अक्सर हम इस भागदौड़ में अपने शरीर का ध्यान रखना बिल्कुल ही भूल जाते हैं। हम स्वास्थ्य की बजाय आराम को चुन लेते हैं और सोते समय किसी भी अवस्था में सो जाते हैं जिससे हमारी कमर में, कई बार हमारी गर्दन में भी दर्द होने लगता है। इसलिए कमर दर्द की समस्या युवाओं में सबसे ज्यादा देखने को मिली है। कमर दर्द या बैक पेन के कारण (What Causes Lower Back Pain) अनगिनत हो सकते हैं, पर प्राकृतिक तरीकों (Lower Back Pain Treatment) से कमर के निचले हिस्से की समस्या को दूर किया जा सकता। इससे आपको कमर दर्द में काफी आराम मिलेगा।
कमर दर्द का सबसे मुख्य कारण अकड़न होती है जो ठंड के कारण ज्यादा हो जाती है। ऐसे में अपने शरीर को गर्म रखना इसके लिए एक बेहतरीन इलाज साबित हो सकता है। स्वयं को गर्म रखने के बहुत से तरीके होते हैं, जैसे आप एक्सरसाइज (Lower Back Pain Exercises) कर सकते हैं या अपने कमरे में आप हीटर का प्रयोग कर सकते हैं।
प्राणायम आपके कमर दर्द (Pranayama For Lower Back Pain) का सबसे आसान और सबसे ज्यादा असरकारी हल हो सकता है। जब आप इस आसन को करते हैं तो आपका रक्त साफ होता है और आपके शरीर को एक प्रकार की गर्मी मिलती है। अतः इसे रोजाना अवश्य करें और आपको काफी ज्यादा आराम मिलेगा।
हो सकता है आपके शरीर में बहुत से टॉक्सिक पदार्थ इकठ्ठे हो गए हों जिन्हें साफ होने के लिए एक खिंचाव की आवश्यकता होती है, जो योग से दूर (Yoga For Lower Back Pain) हो सकती है। आप कैट-काउ पोज, डाउनवर्ड डॉग पोज या बटरफ्लाई पोज भी कर सकते हैं। ये आसन बहुत अच्छी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज हैं।
ऑयल मसाज (Oil Massage for Back Pain) से आपको न केवल शारीरिक रूप से आराम मिलता है बल्कि आपके दिमाग भी रिलैक्स होती है। ऑयल मसाज का मुख्य उद्देश्य ही यह होता है कि आपके शरीर को दर्द से राहत मिल सके। ऐसे में यदि आपको कमर में दर्द है तो तेल से अपनी कमर की मसाज अवश्य करें।
पंचकर्म आपकी पीठ के दर्द के लिए एक बहुत ही अच्छा व प्रभावकारी इलाज है। यह एक प्रकार की थेरेपी है जो न केवल पीठ दर्द बल्कि हर दर्द व बीमारी से मुक्ति पाने के लिए प्रयोग की जा सकती है। यह आपके पूरे शरीर व मस्तिष्क को रिलैक्स कर देती है। इस उपचार की सहायता से आपको काफी आराम मिलेगा।