रातभर उल्लू की तरह जागने की है आदत तो फॉलो करें ये 7 आयुर्वेदिक टिप्स, आएगी सुकून भरी नींद
Ayurvedic Tips To Sleep Well: रिसर्च से पता चलता है कि मानसिक स्वास्थ्य व शारीरिक स्वास्थ्य के साथ जीवन जीने की गुणवत्ता में सुधार के लिए सही समय पर पर्याप्त नींद लेना महत्वपूर्ण है।
Ayurvedic Tips To Sleep Well In Hindi: मस्तिष्क और शरीर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नींद बेहद जरूरी है। हालांकि, खराब जीवनशैली कारकों जैसे अनियमित दिनचर्या, आहार और अपर्याप्त शारीरिक गतिविधि के कारण, कई लोग नींद न आने की समस्याओं का सामना करते हैं। जबकि कई बार लोग जीवनशैली में कुछ बदलाव करके नींद न आने की समस्या का समाधान पा सकते हैं। लेकिन अगर आपकी नींद न आने की समस्या गंभीर हो चुकी है तो जल्द से जल्द आपको एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
हमारे लिए पर्याप्त नींद महत्वपूर्ण क्यों है- Why Night Sleep Is Important
दरअसल, नींद न आने की समस्या या नींद में कमी हृदय रोग, गुर्दे की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, स्ट्रोक, मोटापा और अवसाद सहित कई गंभीर रोगों से जुड़ी हुई है। एक आम मिथक यह है कि लोग बिना किसी निगेटिव इफेक्ट के बहुत कम नींद ले पाते हैं। हालांकि, शोध से पता चलता है कि शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य और अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने के लिए सही समय पर पर्याप्त नींद लेना महत्वपूर्ण है।
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर ऐश्वर्या संतोष के अनुसार, नींद न आने की समस्या को दूर करने के लिए कुछ सरल आयुर्वेदिक टिप्स (Ayurvedic Tips For Good Sleep) आपके काम में आ सकते हैं। उन्होंने कहा, "अष्टांग हृदय के अनुसार, भैंस का दूध अच्छी नींद के लिए सबसे अच्छा माना गया है।"
बेहतर नींद लेने के कुछ आसान उपाय यहां दिए गए हैं...
- सोने से पहले गर्म पानी से नहाएं
- सोने से पहले ध्यान करें
- रात को अपने तलवों पर तेल लगाएं
- रात को एक गिलास भैंस का दूध पीएं
- रात में भारी भोजन से बचें
- प्रतिदिन योग या व्यायाम करें
- रात का भोजन 7 बजे से पहले या अधिकतम 8 बजे तक करें