
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : August 16, 2022 2:22 PM IST
जिस प्रकार हम स्किन और बालों की नियमित रूप से सफाई रखते हैं, उसी प्रकार मुंह की भी समय-समय पर सफाई की जाती है। अगर आप किसी दिन ब्रश करने में लेट हो जाएं तो आपको अजीब सा महसूस होने लगता है और ब्रश करके फ्रेश महसूस होता है। कुछ लोग दिन में सिर्फ एक ही बार तो कुछ लोग सुबह और शाम दो बार ब्रश करना पसंद करते हैं। यहां तक कि कुछ लोग दिन में तीन बार भी ब्रश कर लेते हैं। लेकिन कई बार ब्रश करने के बाद भी कुछ लोगों को अक्सर मुंह में बदबू की शिकायत रहती है। ऐसा ज्यादातर उन लोगों में देखा जाता है, जिन्हें या तो मुंह में कोई संक्रमण जैसे जैसे ओरल थ्रश या फिर वे किसी बीमारी के चलते दवाएं खाते हैं। अगर आप भी मुंह की बदबू से परेशान हैं, तो हम आपको एक खास प्रकार का आयुर्वेदिक चूर्ण बताने वाले हैं, जिसकी मदद से मिनटों में आप मुंह की बदबू को दूर कर सकते हैं।
अपने खराब पाचन, भूख बढ़ाने और कब्ज का इलाज करने के लिए आयुर्वेदिक चूर्ण के बारे में सुना होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसे खास प्रकार के आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में बताएं जिनकी मदद से आप मुंह की बदबू को दूर कर सकते हैं -
हालांकि, अगर आप मुंह की सफाई का विशेष रूप से ध्यान नहीं रखेंगे तो ये चूर्ण भी कुछ नहीं कर पाएंगे। आपको नियमित रूप से ब्रश करना है। रात के समय मीठा या ज्यादा तला हुआ न खाएं। हालांकि, यहां तक कि अगर आप दिन के समय में ही कुछ मीठा या तला हुआ खाते हैं, तो आपको गुनगुने पानी से कुल्ला जरूर करना चाहिए।
स्मोकिंग करने वाले लोगों को अक्सर मुंह से बदबू आने की शिकायत रहती है और उनके मुंह का स्वाद भी खराब हो जाता है। इसलिए अगर आप धूम्रपान करते हैं और मुंह की बदबू से परेशान है, तो सबसे पहले आपको स्मोकिंग को ही छोड़ना होगा। जब तक आप स्मोकिंग करते हैं, तब तक कोई भी नुस्खा या दवा काम नहीं कर पाएगी।