बंद नाक के कारण सांस लेने में हो रही परेशानी तो ये आयुर्वेदिक उपाय है आपके लिए, तुरंत खुलेगी बंद नाक

अगर आप भी उन लोगों में से हैं, सर्दी-जुकाम या एलर्जी के कारण बंद नाक की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो ये उपाय आपके बहुत काम आएंगे।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : December 4, 2023 9:20 PM IST

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इन दिनों लोग सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमणों की चपेट में बहुत जल्दी आ जाते हैं। इसके अलावा, लोग इस दौरान मौसमी एलर्जी की चेपट में भी आ जाते हैं। इस तरह की स्थितियों की वजह से लोगों की नाक बंद हो जाती है और उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी होती है। इसके कारण लोगों को रात में सोने में भी काफी परेशानी होती है। इसके अलावा, बहुत बार कुछ लोगों के साथ सालभर बंद नाक की समस्या लगी रहती है, खासकर जिन लोगों को साइनस की समस्या रहती है। इसके कारण उन्हें काफी असहजता होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग सर्दी-जुकाम और एलर्जी की दवाओं का सेवन करते हैं, जिनका अधिक सेवन सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से आप बंद नाक की समस्या से प्राकृतिक रूप से छुटकारा पा सकते हैं। बंद नाक की समस्या आमतौर पर नाक के मार्ग में सूजन और बलगम के जमा होने के कारण देखे को मिलती है, जिनसे आप कुछ सरल उपायों की मदद से छुटकारा पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको बंद नाक को खोलने के लिए 6 आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं।

बंद नाक की समस्या दूर करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय- Ayurvedic Remedies To Cure Nasal Congestion

1 आयुर्वेदिक डाइट को फॉलो करें

आयुर्वेद के अनुसार, नाक बंद होने की समस्या होने पर आपको ऐसे फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए, जो तासीर में गर्म हों और पचने में आसान। जीरा, धनिया और मेथी जैसे मसाले भोजन में जरूर शामिल करें। यह शरीर से टॉक्सिन्स को नष्ट

करने और बंद नाक खोलने में मदद करते हैंओ।

2. भाप लें

आप गर्म पानी में कुछ नीलगिरी या पुदीना के तेल की 2-4 बूंदें डालकर, इससे भाप ले सकते हैं। इससे नाक की सूजन कम करने और बंद नाक से राहत पाने में बहुत मदद मिलेगी।

3. नस्य क्रिया

नाक में 1-1 बूंद हर्बल तेल की डालने से नाक के मार्ग को खोलने में मदद मिलती है। इससे नाक की सूजन कम होती है और सांस लेने में भी आसानी होती है।

4. आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का मिश्रण

आप अदरक, पिप्पली और काली का मिर्च का पाउडर मिस्कर करके शहद के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा, आप सितोपलादि चूर्ण का सेवन भी कर सकते हैं, जो कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का मिश्रण है। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और बंद नाक खोलने में मदद करता है।

5. योग और प्राणायाम का अभ्यास करें

योग और कुछ सांस संबंधी व्यायाम जैसे प्राणायाम का अभ्यास करने से नाक को खोलने और सांस लेने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। अनुलोम-विलोम और कपालभाति आदि का अभ्यास करने से बहुत लाभ मिलेगा।

6. अदरक और तुलसी की चाय पिएं

दोनों ही जड़ी-बूटियां एलर्जी के लक्षणों को कम करने में बहुत लाभकारी हैं। इनका सेवन करने से नाक की सूजन कम होती है और बलगम ढीला होता है। यह सांस संबंधी समस्याओं को दूर करने और श्वसन क्रिया में सुधार करने में मदद करती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.