शुगर के मरीजों के लिए रामबाण हैं ये 4 आयुर्वेदिक चूर्ण, इसके सेवन से नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल

Sugar Churna: शुगर के मरीजों के लिए यहां 4 ऐसे आयुर्वेदिक चूर्ण के बारे में बताया गया है, जिनके सेवन से उनका शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : November 11, 2022 7:01 AM IST

डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखना सबसे मुश्किल काम होता है। ब्लड शुगर लेवल कब बढ़ जाए और कब कम हो जाए कुछ पता नहीं होता है। हालांकि यह सब शुगर के मरीजों की जीवन शैली पर निर्भर करता है। अक्सर खराब जीवनशैली के कारण ब्लड शुगर लेवल बढ़ता और घटता है। पर्याप्त नींद, नियमित एक्सरसाइज, तनाव से मुक्त दिनचर्या और सही आहार के साथ-साथ कुछ आयुर्वेदिक युक्तियों को जीवन में शामिल कर शुगर की बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। हम आपको 4 ऐसे आयुर्वेदिक चूर्ण (Ayurvedic Churna For Sugar Control) के बारे में बता रहे हैं जिनके सेवन से आपका शुगर लेवल दुरुस्त रहेगा। इन औषधियों से अन्य समस्याएं भी दूर होंगी।

शुगर के मरीजों के लिए आयुर्वेदिक चूर्ण - (Ayurvedic Churna For Sugar Control In Hindi)

आंवला चूर्ण - Amla Churna For Diabetes

आंवला चूर्ण शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, इसमें क्रोमियम के अलावा विटामिन सी और कई अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शुगर को कंट्रोल रखते हैं। आंवला एजिंग प्रोसेस को रोकता है और बीमारियों को कंट्रोल करता है।

दालचीनी चूर्ण - Dalchini Churna For Diabetes

दालचीनी को मसाले के तौर पर जाना जाता है मगर इसके औषधीय गुण शुगर लेवल को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करने में मदद करते हैं दालचीनी में प्राकृतिक बायो एक्टिव पाया जाता है जो शुगर को कंट्रोल करता है। दालचीनी को पीस कर चूर्ण बना सकते हैं।

सहजन चूर्ण - Sahjan Churna For Diabetes

सहजन एंटीऑक्सीडेंट से युक्त होता है। सहजन की पत्तियां, फलियां और फूल भी आयुर्वेदिक गुणों से युक्त होते हैं। पत्तियों को सुखाकर उनका चूर्ण बनाने और नियमित रूप से सेवन करें। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा।

मेथी चूर्ण - Methi Churna For Diabetes

डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी एक रामबाण औषधि है। मेथी के दाने बॉडी में इंसुलिन के लेवल को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे आप पीसकर पाउडर बनाने और रोज सुबह गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source