
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : August 23, 2022 6:09 PM IST
आयुर्वेद दुनिया की सबसे पुरानी चिकित्सा पद्धतियों में से एक है और आज भी ऐसी कई बीमारियां हैं, जिनके इलाज का आयुर्वेद में दावा किया जाता है। इनमें से कुछ बीमारियां तो ऐसी भी हैं, जिनका मॉडर्न मेडिसिन में कोई इलाज नहीं है। वैसे हमारे आजकल ऐसी कई बीमारियां आम हो गई हैं, जिनका कोई इलाज नहीं है और शुगर व ब्लड प्रेशर जैसी रोग भी इनमें शामिल हैं। इन बीमारियों का कोई इलाज नहीं है, लेकिन दवाओं की मदद से इन्हें कंट्रोल करके रखा जा सकता है। बहुत से लोग दवाएं खाने से हिचकिचाते हैं और उनके साइड इफेक्ट्स से डरते हैं। उनके लिए हम आज 5 प्रकार के ऐसे आयुर्वेदिक चूर्ण लेकर आए हैं, जिनकी मदद से शुगर व बीपी जैसी बीमारियों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। चलिए जानते हैं क्या है ये खास आयुर्वेदिक चूर्ण।
शुगर के मरीजों के लिए आंवला किसी वरदान से कम नहीं हैं, इसमें विटामिन सी और अन्य कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ खास प्रकार के तत्व भी पाए जाते हैं, जो डायबिटीज को कम करने में खास भूमिका निभाते हैं। इसमें खनिज कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन आदि भी पाए जाते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद जरूरी तत्व होते हैं। आंवले के चूर्ण बनाना बेहद आसान है, इसे धूप में सुखाएं और पीस लें। रोजाना खाली पेट आधा चम्मच आंवले के चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है।
बीपी हो या डायबिटीज दालचीनी का चूर्ण इन दोनों बीमारियों को कंट्रोल करने की क्षमता रखता है। आप मार्केट से दालचीनी पाउडर ला सकते हैं या फिर घर पर दालचीनी को सुखाकर उसे ग्राइंडर में पीस सकते हैं। आप खाना खाने के 1 घंटे बाद आधा चम्मच दालचीनी को आधा गिलास गुनगुने पानी में डालकर पी सकते हैं। इसे दिन में दो बार से ज्यादा न पिएं।
रातभर भिगी हुई मेथी का पानी पीने से मिलने वाले लाभ बहुत लोग जानते हैं। लेकिन मेथी का पाउडर भी उससे कम नहीं है। इसकी मदद से आप शुगर समेत कई बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है। मेथी के बीजों को पीस लें और फिर इसे धूप में सुखा लें। रोजाना दिन में एक बार आधा चम्मच मेथी का पाउडर गुनगुने पानी के साथ लें।
शुगर और बीपी के मरीजों के लिए सहजन का चूर्ण कमाल के फायदे दे सकता है। सहजन के पत्तों को सुखाकर इसका चूर्ण बना लें और रोजाना आधा चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें। हाालंकि, इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
त्रिफला चूर्ण शुगर और बीपी के लिए बेहद लाभकारी है। इसे हरीतकी, आंवला और बिभीतकी शामिल है और इसलिए यह तीन गुना शक्तिशाली हो जाता है। आप रोजाना आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन कर सकते हैं, जिससे आपको शुगर व बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।