
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : December 13, 2023 3:15 PM IST
कई बच्चों के बाल बचपन में ही सफेद होने लगते हैं। ये समस्या किसी बीमारी या फिर कम पोषण के कारण हो सकती है। लेकिन इससे बच्चों का कॉन्फिडेंस टूट जाता है। ऐसे में जरूरी है कि हम कुछ ऐसे कदम उठाएं कि बच्चों के बाल सफेद होने से न सिर्फ रोके जा सकें, बल्कि उनके सफेद हुए बाल फिर से काले हो जाएं। इसके लिए आपको उनकी डाइट में पांच खाद्य पदार्थों को शामिल करना होगा। चलिए जानते हैं कौनसे हैं ये सुपरफूड।
आयुर्वेदिक डॉ. दीक्षा भावसार सावलिया का कहना है कि बच्चों में सफेद बाल की समस्या रोकने में आंवला बहुत ही कारगर साबित होता है। आंवला एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके नियमित सेवन से बालों का सफेद होना कम करने में मदद मिलती है।
डॉ. दीक्षा भावसार सावलिया बताती हैं कि बालों और स्किन के लिए काले तिल बहुत ही लाभदायक हैं। इनमें भरपूर मात्रा में मेलेनिन होता है, जिससे शरीर में मेलानोसाइट गतिविधि को बढ़ावा मिलता है। विटामिन बी होने के कारण भी इसके सेवन से बाल सफेद होने की समस्या दूर हो सकती है। इसका सेवन करना बहुत आसान भी है।
काली किशमिश को आयरन का पावर हाउस कहा जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो शरीर में खनिज पदार्थों के अवशोषण में मदद करता है। ऐसे में आपके बालों और स्किन को इससे भरपूर पोषण मिलता है। यह न सिर्फ सफेद बालों की गति रोकती है, बल्कि ये बाल झड़ने की समस्या भी दूर करती है। इसके लिए रोज सुबह आपको कम से कम 5 काली किशमिश भिगोकर खानी चाहिए।
करी पत्ता बालों के साथ ही हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। विटामिन ए, बी, सी और बी12 से भरपूर करी पत्ता आयरन और कैल्शियम का बड़ा स्रोत है। करी पत्ता बालों का गिरना कम करता है। साथ ही सफेद बालों को रोकता है और बालों के विकास में सुधार करता है। सबसे खास बात ये है कि इसका सेवन करवाना भी आसान है।
गाय का घी बच्चों के लिए हर लिहाज से बेस्ट है। यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, साथ ही बालों की सेहत भी सुधारता है। इससे बालों के सफेद होने की समस्या भी दूर होती है। गाय के घी का उपयोग आप बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.