आयुर्वेद के अनुसार गिलोय है बेहद फायदेमंद, जानें इसके औषधियों गुणों के बारे में

Giloy Benefits in Hindi: गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में इसे कई रोगों का इलाज बताया गया है। इसलिए आपको भी गिलोय का सेवन जरूर करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : December 16, 2025 12:12 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Shrey Sharma

Giloy Benefits in Hindi: जब 2020 में कोरोना वायरस ने दस्तक दी थी, तो हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तरह-तरह की चीजों का सेवन करने की सलाह दी। इसमें गिलोय भी शामिल था। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स ने गिलोय का सेवन करने की सलाह दी थी, क्योंकि इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई रोगों से बचाव होता है। गिलोय का सेवन करने से शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। आयुर्वेद में गिलोय को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। गिलोय में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी समेत कई गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। गिलोय के औषधीय गुणों के बारे में जानने के बाद तो आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं गिलोय के फायदों के बारे में (Giloy ke Fayde)-

1. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं। गिलोय शरीर को कई रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। अगर आप रोजाना गिलोय का सेवन करेंगे, तो इससे सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। गिलोय शरीर को कई तरह के संक्रमण से भी बचाता है। अगर आप नियमित रूप से गिलोय का सेवन करेंगे, तो इससे डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसे रोगों से भी बचाव होगा। गिलोय का सेवन करने से प्लेटलेट्स काउंट में भी वृद्धिहोती है।

2. कब्ज से छुटकारा दिलाए

अगर आपको अक्सर ही कब्ज की दिक्कत रहती है, तो अपनी डाइट में गिलोय जरूर शामिल करें। गिलोय पाचन-तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गिलोय खाने से एसिडिटी, अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अगर आप गिलोय का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। गिलोय से बॉडी डिटॉक्स में मदद मिलती है। गिलोय का काढ़ा पीने से पेट आसानी से साफ हो जाता है।

3. ब्लड शुगर कंट्रोल करे

गिलोय डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद लाभकारी होती है। अगर आपको डायबिटीज है, तो गिलोय का काढ़ा पीना फायदेमंद हो सकता है। गिलोय इंसुलिन उत्पादन में मदद करती है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता ह और डायबिटीज रोगियों को लाभ मिलता है। गिलोय का सेवन करने से इंसुलिन का उत्पादन पर्याप्त मात्रा में होता है और शरीर में इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग करता है। आप रोज सुबह गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं।

4. जोड़ों के दर्द से राहत दिलाए

जोड़ों का दर्द आजकल की एक बेहद आम समस्या बन गई है। अगर आपको भी जोड़ों में दर्द रहता है, तो गिलोय का सेवन जरूर करें। गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन कम करते हैं। गिलोय जोड़ों के दर्द से राहत दिलाती है और गठिया के लक्षणों को भी कम करती है। अगर आप गठिया रोगी हैं, तो अपनी डाइट में गिलोय का काढ़ा जरूर शामिल करें। इससे जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिलेगी।

5. लिवर डिटॉक्स में असरदार

गिलोय लिवर डिटॉक्स में भी बेहद असरदार होता है। अगर आप लिवर डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं। दरअसल, स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर लिवर को साफ करना बहुत जरूरी होता है। गिलोय का काढ़ा पीने से पीलिया के लक्षणों से भी राहत मिलती है।

गिलोय का सेवन कैसे करें?

आप गिलोय का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आप गिलोय के पत्तों का जूस पी सकते हैं। इसके अलावा, आप गिलोय का काढ़ा भी पी सकते हैं। गिलोय का पाउडर लेना भी सेहत के लिए अच्छा होता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source