Neem-Hibiscus Water Bath: बच्चों को नहलाएं गुड़हल के फूलों और नीम के पानी से, दूर रहेंगी ये बीमारियां

नीम इम्यून सिस्टम से लेकर हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। स्किन एलर्जिस से लेकर पिम्पल्स तक हर तरह की समस्याओं को कम करने में नीम को लाभकारी पाया गया है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 14, 2023 7:17 PM IST

Benefits of taking bath in neem and hibiscus water: भारत में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जो नीम के गुणों के बारे में ना जानता हो। पीढ़ी-दर-पीढ़ी भारतीय परिवारों में अलग-अलग बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं से राहत के लिए नीम की पत्तियों, नीम की छाल और इसके फूलों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। नीम इम्यून सिस्टम से लेकर हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। स्किन एलर्जिस से लेकर पिम्पल्स तक हर तरह की समस्याओं को कम करने में नीम को लाभकारी पाया गया है।

नीम की ताजी हरी पत्तियों को चबाने से रक्त साफ होता है और पेट के कीड़े भी मरते हैं। हालांकि, कड़वे स्वाद के कारण सभी लोगों के लिए नीम की पत्तियों का सेवन कर पाना संभव नहीं होता। ऐसे में नीम की पत्तियों को अलग तरीकों से आप अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। ऐसा ही एक तरीका है नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर नहाने का, जो एक पारम्परिक हर्बल बाथ वॉटर है। कई स्थानों पर पानी में नीम की पत्तियों के साथ शहद, गुड़हल के फूल और नारियल का तेल भी मिलाया जाता है।

नीम और गुड़हल के फूल हैं स्किन एलर्जीस का नेचुरल इलाज

आयुर्वेद में नीम के पानी से स्नान करने के कई फायदे बताए गए हैं और इस तरह का हर्बल स्नान बदलते मौसम के कारण होनेवाली स्किन प्रॉब्लम्स से आराम दिलाता है। इसे ऋतु संधि स्नान भी कहा जाता है। जैसा कि मौसम बदलने के साथ ही इम्यून पॉवर कम होने और सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां होने की संभावना बढ़ जाती है ऐसे में नीम की पत्तियों वाले पानी से स्नान करना आपकी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। यह पानी बड़ों से लेकर बच्चों सभी के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है और इससे स्नान करने से प्रदूषण और बैक्टेरिया की वजह से होने वाली स्किन एलर्जी से आराम मिलता है। इस लेख में पढ़ें नीम और गुड़हल के फूलों(Hibiscus Flowers) से तैयार पानी से नहाने के फायदे और इसे तैयार करने का तरीका।

नीम-गुड़हल के पानी से नहाने के फायदे

हवा में जब नमी और चिपचिपाहट बढ़ जाती है तो स्किन एलर्जिस होने का रिस्क भी बढ़ जाता है। लेकिन, नीम के पानी से नहाने से बैक्टेरिया और इंफेक्शन से आराम मिलता है। नीम में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल तत्व कई प्रकार के स्किन इंफेक्शन, एलर्जिस और ऑटोइम्यून स्किन डिजिज से भी राहत दिलाता है। इसके अलावा ये फायदे भी होते हैं-

  • इससे ब्लैकहेड्स, पिम्पल्स और दाग-धब्बों जैसे समस्याएं भी कम होती हैं।
  • शरीर की दुर्गंध भी कम करता है नीम और गुड़हल का पानी। इस पानी से नहाने से शरीर तरोताजा होता है और शरीर की सफाई होती है।
  • आंखों से जुड़ी कुछ मामूली समस्याएं जैसे एलर्जी से राहत मिलती है।
  • सर्दियों में ऊनी कपड़ों से होने वाली एलर्जी से भी आराम पाने के लिए गुड़हल और नीम की पत्तियोंको पानी में उबालकर नहाना चाहिए।
  • यह डैंड्रफ की परेशानी से भी राहत दिलाता है।

नहाने के लिए यूं तैयार करें नीम-गुड़हल का पानी

  • किसी बर्तन में पानी उबलने के लिए रखें।
  • इसमें एक कटोरी नीम की पत्तियां डालें। गुड़हल के 4-5 फूल भी इस पानी में डाल दें और पानी को थोड़ी देर उबलने दें।
  • जब पानी अच्छी तरह उबल जाए तो आंच बंद करें और बर्तन को ढंक कर रख दें।
  • पानी जब थोड़ा ठंडा हो जाए तो इससे नहाएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source