Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
खाना पकाने के लिए कौन से तेल का यूज करते हैं? यू तो बाजार में मौजूद ढेर सारे ऑयल हेल्दी हैं लेकिन कुछ तेल सबसे ज्यादा हेल्दी माने जाते हैं। सरसों, जैतून और नारियल का तेल सबसे हेल्दी माना जाता है लेकिन आयुर्वेद में एक ऐसा तेल भी है, जो इन सबसे कहीं ज्यादा लाभकारी होता है। इस तेल का नाम है तिल का तेल, जिसका इस्तेमाल बरसों से आयुर्वेदिक औषधियां तैयार करने में किया जाता रहा है। तिल के ये छोटे-छोटे बीज विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों को ठीक करने में उपयोग किए जाते हैं और सभी आयुर्वेदिक दवाओं में लगभग 40 प्रतिशत यूज किए जाते हैं। तिल का पाउडर, पेस्ट या तेल जैसे कई तरीके हैं जिनमें इन बीजों का उपयोग पारंपरिक रूप से किया जाता है लेकिन सबसे बड़ी बात ये ढेरों गुणों से लैस होते हैं। आइए जानते हैं तिल के तेल की न्यूट्रिशन वैल्यू।
तिल का तेल, खाने में भी उपयोग किया जाता है और पूजा में तो इस्तेमाल होता ही है। तिल का तेल अन्य तेल की तुलना में स्वाभाविक रूप से पौष्टिक और अधिक स्वादिष्ट भी होता है। तिल के तेल के स्वाद इतना अलग होता है इसे अन्य तेलों की तुलना में खाने योग्य बनाने के लिए रिफाइनिंग की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके औषधीय गुणों के कारण ही इसे एशिया और चीन, कोरियाई व जापान में खाना पकाने के लिए उपयोग किया जाता है। एक चम्मच तिल के तेलमें ये न्यूट्रिशनल वैल्यू होती है, जो आपको हेल्दी रखने के लिए काफी हैः
कैलोरी: 120
प्रोटीन: 0 ग्राम
फैट: 14 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट: 0 ग्राम
फाइबर: 0 ग्राम
शुगर : 0 ग्राम
तिल के तेल में ओमेगा -3 और ओमेगा -6 फैटी एसिड जैसे हेल्दी फैट होते हैं। इतना ही नहीं तिल के तेल में सेसमोल और सेसमिनॉल नाम के दो मुख्य शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जिसके अद्भुत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आप सारे फायदे ले सकें तो आपको अपनी डाइट में तिल के तेल को शामिल करना चाहिए।
तिल का तेल आपके शरीर पर गर्म प्रभाव डालता है और ठंड के मौसम में आपके शरीर को गर्मी देने का काम करता है। अगर आप सर्दियों में इस तेल से मालिश करते हैं तो आपके लिए काफी अच्छा होता है। यह मांसपेशियों के दर्द, खांसी और सर्दी को कम करने में मदद करता है। तिल के तेल से मालिश करनेसे आप गर्म और शांत महसूस कर सकते हैं। ये आपके शरीर में वात को भी संतुलित कर सकता है। हालांकि, गर्मियों में तिल के तेल का उपयोग करना वात दोष को बढ़ाने का काम करता है।
अगर आप जोड़ों के दर्द और गठिया के कारण आई सूजन से परेशान हैं तो तिल के तेल से मालिश करना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। कई अध्ययनों से ये पता चलता है कि तिल का तेल गठिया के दर्द में सुधार कर सकता है। इतना ही नहीं ये तेल घाव और जलन का भी इलाज करने में मदद कर सकता है, खासकर जब इसे घाव के ऊपर लगाया जाए तो।
अगर आप अनिद्रा से पीड़ित हैं तो आपके लिए तिल का तेल एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, माथे पर तिल के तेल की बूंदों से 5 मिनट तक मालिश करने से नींद आराम से आती है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिल सकती है।