अगर आपको ठंड ज्यादा लगे तो डाइट में शामिल करें कच्ची हल्दी, जानिए हल्दी के अन्य फायदे

सर्दियों के दौरान शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हम कई तरह के मसालों और हर्ब्स से युक्त खाना खाते हैं। इसी दौरान आपको कच्ची हल्दी भी अपनी डाइट में शामिल जरूर करनी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : November 22, 2022 5:31 PM IST

हल्दी का प्रयोग (Raw Turmeric Uses) आयुर्वेद में काफी बीमारियों की दवाई के रूप में किया जाता है और साथ ही इसे फूड फ्लेवरिंग के लिए भी प्रयोग किया जाता है। शरीर के स्वास्थ्य के लिए हल्दी काफी लाभदायक होती है और इसलिए ही इसे भारतीय डिशों में भी काफी प्रयोग किया जाता है ताकि सब्जी की रंगत भी अच्छी आए और शरीर को इसके लाभ मिल सकें। हल्दी को सुपर फूड की श्रेणी में रखा जाता है। सर्दियों के मौसम में आपको कच्ची हल्दी (Raw Turmeric In Winter) को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह ठंड के साइड इफेक्ट्स को कम करती है और साथ ही सर्दियों में होने वाली बीमारियों का रिस्क भी कम करती है। आइए जानते हैं कच्ची हल्दी खाने के लाभ।

सर्दी में कच्ची हल्दी खाने के फायदे - Benefits of Raw Turmeric In Hindi

1. सर्दी लगने के रिस्क को करती है कम

कच्ची हल्दी खाने से म्यूकस बनता है जिस कारण रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट ब्लॉक नहीं होता है। कच्ची हल्दी में मौजूद एंटी बैक्टिरियल और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो खांसी जुखाम के बैक्टीरिया से लड़ते हैं और आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

2. एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर

हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व होता है जिसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर के इंफ्लेमेशन को कम करने में सहायक होते हैं।

3. शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक

सर्दियों में हमारा खान पान बढ़ जाता है जिससे लीवर का काम भी बढ़ जाता है इसलिए कच्ची हल्दी का सेवन करने से शरीर डिटॉक्स हो जाता है।

4. डिप्रेशन से मदद दिलाने में सहायक

सर्दियों के मौसम में डिप्रेशन और खराब मूड ज्यादा देखने को मिलता है, इसलिए हल्दी का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इसका सेवन करने से मूड अच्छा रहता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि करक्यूमिन दिमाग के ऐसे हार्मोन को बढ़ाता है जिससे स्ट्रेस लेवल कम होते हैं और मूड अच्छा रहता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source