रात को नाभि पर नारियल का तेल लगाने से क्या होता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

Nabhi Par Nariyal ka Tel Lagane ke Fayde: नाभि पर नारियल का तेल लगाना बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा और पाचन के लिए बेहद लाभकारी होता है। आप रात को सोते समय नाभि में नारियल का तेल डाल सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : March 13, 2025 2:21 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Shrey Sharma

Benefits of Applying Coconut Oil on Navel at Night: आयुर्वेद में नाभि पर तेल या घी लगाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, नाभि पर तेल या घी लगाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं ठीक होती हैं। पुराने जमाने में भी लोग नाभि पर तेल लगाया करते थे। लेकिन, आजकल लोग नाभि पर तेल लगाना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि, नाभि पर तेल या घी लगाना बेहद फायदेमंद होता है। कोई नाभि पर घी लगाता है, तो कोई सरसों या तिल का तेल लगाता है। आप चाहें तो नाभि पर नारियल का तेल भी लगा सकते हैं। नाभि पर रात के समय तेल लगाना ज्यादा अच्छा माना जाता है। क्योंकि इससे नाभि, तेल को आसानी से अवशोषित कर लेती है। इसका असर संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ता है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं रोज रात को नाभि पर नारियल का तेल लगाने के फायदे (Rat ko Nabhi Par Nariyal ka Tel Lagane ke Fayde)-

रात को नाभि पर नारियल तेल लगाने के फायदे- Benefits of Applying Coconut Oil in Navel Overnight in Hindi

1. त्वचा को नमी मिलती है

नारियल तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। अगर आप रात को सोते समय नाभि पर नारियल का तेल लगाएंगे, तो इससे त्वचा को नमी प्रदान होगी। नारियल तेल त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करता है। इससे त्वचा मुलायम, कोमल और चमकदार बनती है। नारियल तेल त्वचा का निखार बढ़ाता है। इससे स्किन हेल्दी बनी रहती है। साथ ही, झुर्रियां और ड्राईनेस भी कम होती हैं

2. पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद

नारियल का तेल पाचन-तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप रोज रात को सोते समय नाभि पर नारियल का तेल लगाएंगे, तो इससे पाचन-तंत्र भी मजबूत बनेगा। नारियल तेल पाचन में सुधार करता है। इससे अपच, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

3. स्ट्रेस कम करे

अगर आप हर वक्त चिंता और स्ट्रेस से घिर रहते हैं, तो नाभि पर नारियल का तेल लगाना फायदेमंद हो सकता है। नाभि में नारियल का तेल डालने से मन शांत होता है। इससे रिलैक्स महसूस होता है और स्ट्रेस कम होता है। रात को नाभि में तेल डालने से नींद भी अच्छी आती है।

4. स्किन इंफेक्शन से बचाव

अगर आपको बार-बार स्किन इंफेक्शन हो जाता है, तो नाभि पर नारियल का तेल लगाना फायदेमंद हो सकता है। नारियल के तेल में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्किन इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। नारियल तेल त्वचा को बैक्टीरिया और संक्रमण से बचाने में मददकरता है।

5. शरीर की सूजन कम करे

नारियल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन और दर्द को कम करने में मददगार होते हैं। अगर आप जोड़ों के दर्द (Joints Pain) से परेशान हैं, तो भी रात को सोते समय नाभि पर नारियल का तेल जरूर लगाएं। इससे आपको लाभ मिल सकता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source