Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नीम और तुलसी को शहद में मिलाकर पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का तरीका

Benefits of Neem Tulsi Honey : नीम तुलसी और शहद का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। इससे कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ-साथ पाचन को भी दुरुस्त रखा जा सकता है। आइए जानते हैं नीम, तुलसी और शहद के फायदों के बारे में-

नीम और तुलसी को शहद में मिलाकर पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का तरीका
Neem Tulsi with Honey Benefits

Written by Mishra Kishori |Published : December 5, 2024 12:51 PM IST

Neem Tulsi with Honey Benefits : दिन की शुरुआत नीम तुलसी शहद के साथ करने से आपके स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। यह शक्तिशाली कॉम्बिनेशन कई तरह की समस्याओं को दूर कर सकता है। मुख्य रूप से नीम, तुलसी और शहद का एक साथ सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, पाचन में सुधार, तनाव में कमी और स्किन को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके अलावा नीम, तुलसी और शहद का एक साथ प्रयोग करने से स्वासअथ्य को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं नीम तुलसी और शहद का एक साथ इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे क्या हैं?

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

नीम तुलसी शहद में जीवाणुरोधी यौगिक होते हैं, जिसके प्रयोग से बीमारियों से लड़ने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। यह प्रतिरक्षा बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप नियमित रूप से इस मिश्रण का प्रयोग करते हैं, तो इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही यह बार-बार होने वाली फ्लू संंबंधी परेशानियों को भी कम कर सकता है।

पाचन करे दुरुस्त

नीम तुलसी शहद में प्राकृतिक एंजाइम और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकते हैं। यह आंत के स्वास्थ्य को बढ़ाता देता है, जिससे IBS के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही यह आंत फ्लोरा के विकास को प्रोत्साहित करता है। नियमित रूप इस मिश्रण को पीने से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद मिल सकती है। यह आंतों में होने वाली सूजन को भी कम कर सकता है।

Also Read

More News

स्ट्रेस और एंग्जायटी होगी कम

नीम तुलसी शहद का सेवन करने से स्ट्रेस और एंग्जायटी की समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, तुलसी में एडाप्टोजेनिक गुण होते हैं, जो तनाव और चिंता को कम करने में सहायता हो सकते हैं। वहीं, शहद मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, शांत करने और आराम करने के लिए किया जाता है। ऐसे में अगर आप इसका नियमित सेवन करते हैं, तो इससे मेंटल हेल्थ को बूस्ट किया जा सकता है।

स्किन को बनाए रखे हेल्दी

नीम तुलसी शहद में एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, स्किन पर होने वाले मुंहासे, एक्जिमा और रोसैसिया के इलाज में मददगार हो सकेत हैं। इसमें मौजूद औषधीय गुण  सूजन को कम करके और नई स्किन कोशिकाओं के विकास में सहायक हो सकते हैं। साथ ही यह स्किन की अन्य समस्याओं को कम करने में प्रभावी हो सकते हैं।

श्वसन स्वास्थ्य को दे बढ़ावा

नीम तुलसी शहद श्वसन तंत्र को बेहतर करने में प्रभावी हो सकता है। यह फेफड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ-साथ सूजन को भी कम कर सकता है। साथ ही फेफड़ों की कोशिकाओं के विकास को उत्तेजित कर सकता है। इससे खांसी की परेशानी को कम किया जा सकता है। साथ ही अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कैसे करें नीम तुलसी और शहद का सेवन?

इसका सेवन करने के लिए नीम और तुलसी का 1 चम्मच करीब रस निकाल लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इससे आपकी परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।