Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में खांसी की समस्या से हैं परेशान तो घी में भूनकर खा लें ये 1 गर्म मसाला, मिलेगा आराम

Ghee mein laung bhunkar khane ke fayde: लौंग को घी में पकाकर खाने से ठंड के दिनों में होने वाली कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स से तेजी से आराम मिलता है। जानिए घी में लौंग को पकाकर खाने का तरीका।

सर्दियों में खांसी की समस्या से हैं परेशान तो घी में भूनकर खा लें ये 1 गर्म मसाला, मिलेगा आराम

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 10, 2025 6:10 PM IST

Cloves roasted in ghee health benefits: मौसम बदलने के साथ होने वाली सर्दी खांसी जैसी समस्याएं हों या बदन में दर्द की शिकायत घर में पड़ी मसालेदानी में सबसे पहले झांककर देखा जाता है कि वहां कुछ ऐसा मिल जाए जिससे इन समस्याओं से आराम का कोई नुस्खा तैयार हो सके। ऐसा ही एक मसाला है लौंग जो कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम दिला सकता है। आमतौर पर लौंग का इस्तेमाल पुलाव और चाय जैसी चीजों में किया जाता है। लेकिन, लौंग कई औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है और इसीलिए, लौंग का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए भी किए जाते हैं। लौंग का एक ऐसा ही इस्तेमाल किया जाता है घी के साथ। कुछ बीमारियों में घी में लौंग को भूनकर (Laung ko ghee mein bhunkar khane ke laabh) खाने की सलाह दी जाती है।

लौंग के दानों में यूजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है। इसके अलावा लौंग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व (Anti-inflammatory properties)  पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति (immune power) बढ़ाने काकाम करते हैं। इससे मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन्स से भी उनको सुरक्षित रहने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि घी में लौंग को भूनकर खाने से होने वाले स्वास्थ्यवर्धक फायदों के बारे में।

घी के साथ लौंग पकाकर खाने का तरीका- Laung ko ghee me pakakar khane ka tarika

सर्दी-खांसी की समस्या से आराम पाने के लिए आप घी के साथ लौंग को भून कर (Clove roasted in ghee) इसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • लोहे के तवे को आंच पर रखें और उसमें गाय का घी गर्म होने के लिए रखें।
  • फिर, इस घी में 4-5 लौंग के दाने डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
  • अच्छी तरह लौंग को पकाने के बाद उसे आंच से उतार लें और दिन में इसे 1-2 बार चबाकर खाएं।

लौंग को घी में पकाकर खाने के फायदे क्या हैं?-Laung ko ghee me pakakar khane ke fayde

  1. लौंग को घी में पकाकर खाने से खांसी की समस्या और कफ की समस्या (phlegm in chest) से आराम दिलाता है। लौंग में मौजूद औषधीय तत्व खांसी-जुकाम और छाती में जमा कफको साफ करनेका काम करते हैं।
  2. घी को लौंग में पकाकर खाने से ड्राई कफ या सूखी खांसी की समस्या (Sukhi khansi se rahat ke nushkhe) कम होती है।
  3. जुकाम और बहती नाक की समस्या से राहत पाने के लिए भी आप लौंग को घी में पकाकर खा सकते हैं।  आप बाजार में मिलने वाली एंटीबायोटिक दवाओं (Antibiotic medicines) का सेवन करते हैं लेकिन इनसे फायदा पूरी तरह से मिले ऐसा जरूरी नही है.

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।