Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Lahsun aur shahad : कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए शहद के साथ खा रहे हैं लहसुन तो ना करें ये मिस्टेक्स, हो सकते हैं ये नुकसान

Lahsun aur shahad khane se kya hota hai: कुछ लोग लहसुन को शहद में भिगोकर भी इसका सेवन करते हैं। जानें, इससे स्वास्थ्य को फायदा होता है या नुकसान?

Lahsun aur shahad : कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए शहद के साथ खा रहे हैं लहसुन तो ना करें ये मिस्टेक्स, हो सकते हैं ये नुकसान

Written by Sadhna Tiwari |Updated : August 1, 2024 6:08 PM IST

Eating garlic with honey: आयुर्वेद में लहसुन और प्याज को औषधियों का दर्जा दिया गया है क्योंकि, अगर सीमित मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं कम हो सकती हैं। लहसुन दाल-सब्जी में तड़के में इस्तेमाल किए जाने के पीछे भी यही लॉजिक है। इस तरीके से ना केवल खाने का स्वाद बढ़ जाता है बल्कि, इससे लोगों थोड़ी-सी मात्रा में लहसुन का सेवन करके इसके फायदे भी प्राप्त कर लेते हैं।

लहसुन को कच्चा, घी में भूनकर और सलाद या चटनी जैसी चीजों में मिक्स करके भी खाया जाता है। कच्चा और पकाकर खाने से लहसुन के अलग-अलग फायदे मिलते हैं। वहीं, कुछ लोग लहसुन को शहद में भिगोकर भी इसका सेवन करते हैं। जैसा कि लहसुन और शहद स्वास्थ्य के लिहाज से दोनों ही बहुत गुणकारी हैं।  इसालिए, इन दोनों का एकसाथ सेवन कर इन दोनों के ही फायदे पाने की कोशिश की जाती है। लेकिन, क्या इस तरह दोनों चीजों का सेवन करना ठीक है और इससे स्वास्थ्य को फायदा होता है या नुकसान आइए जानते हैं।

शहद-लहसुन एकसाथ खाने के फायदे (Benefits of eating garlic with honey)

लहसुन में एलिसिन नामक कम्पाउंड पाया जाता है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। वहीं, लहसुन में सल्फर के साथ-साथ एंटीबैक्टीरियल तत्वों की मात्रा भी हाई होती है।

Also Read

More News

शहद (Honey)  एंटी-ऑक्सीडेंट्स से समृद्ध होता है और इसमें इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं।

जब लहसुन को शहद में भिगोकर रखा जाता है तो इन दोनों के गुण आपस में घुल मिल जाते हैं। जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है और यह पाचनशक्ति भी बढ़ाता है।

शहद और लहसुन का कॉम्बिनेशन सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से आराम पाने का एक बेहतरीन तरीका माना जाता है।

धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉलको कम करने के लिहाज से भी लहसुन और शहद का सेवन लाभकारी है।

गार्लिक या लहसुन यौन शक्ति बढ़ाने वाला फूड है। शहद के साथ लहसुन खाने से पुरुषों की पॉवर बढ़ती है।

अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो कच्चे लहसुन को शहद के साथ कुछ दिनों तक भिगोकर रखें। कुछ दिनों बाद इसका सेवन करें। इससे वेट लॉस होगा।

ना करें ये गलतियां

रोजाना खाली पेट लहसुन खाते हैं तो लहसुन की केवल एक कली खाएं। इससे अधिक मात्रा में लहसुन खाने से आपको नुकसान हो सकते हैं।

ऐसे लोग जो किसी प्रकार की दवाएं खा रहे हैं उन्हें लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए। विशेषकर, ब्लड थिनिंग के लिए दवाएं खा रहे हैं तो लहसुन खाने से इनके साइड इफेक्ट्स बढ़ सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source