
Also Read
Health benefits of silver utensils: सेहत की चांदी ही चांदी होगी ये कहावत आपने भी सुनी ही होगी। सेहत जब अच्छी हो या किसी चीज से सेहत को फायदा हो तो उस फायदे की तुलना चांदी से की जाती है। लेकिन, क्या आपने सोचा है कि मिसाल देने के लिए चांदी शब्द का ही इस्तेमाल क्यों किया जाता है। दरअसल, इसके पीछे चांदी के वो प्रभाव हैं जो हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। जी हां, चांदी आपकी हेल्थ को बूस्ट कर सकती है और इसीलिए, आज भी बहुत से घरों में लोग चांदी के बर्तनों में खाना खाते (chandi ki thali mein khane ke fayde) हैं। वहीं, कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जैसी कई बड़ी सेलिब्रिटीज भी अक्सर चांदी के गिलास में पानी पीते हुए (drinking water in silver tumnler) नजर आ जाती हैं। धनतेरस (Dhanteras 2024) और अक्षय तृतिया जैसे अवसरों पर चांदी के बर्तन और चांदी के आभूषण (silver ornaments) खरीदने का अपना ही महत्व है। तो चलिए आज जानते हैं कि चांदी के बर्तनों में खाना खाने से आपके स्वास्थ्य को क्या लाभ हो सकते हैं। (Advantages of using silver utensils for health in hindi)
चांदी शीतल प्रभाव वाली धातु है। चांदी के बर्तनों में रखा खाना भी शरीर को ठंडक और राहत प्रदान करता है। चांदी की कटोरी में खीर खाने के सुझाव उन लोगों को अक्सर दिए जाते हैं जिन्हें छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आता है या जो जल्दी से हताश हो जाते हैं। दरअसल, चांदी में मौजूद तत्व तनाव कम करते हैं और मेंटल हेल्थ को भी बूस्ट करते हैं जिससे व्यक्ति बेहतर महसूस करता है।
चांदी में एंटी-सेप्टिक, एंटी-डिसंफेक्टेड और एंटी बैक्टेरियल गुण पाए जाते हैं। जब चांदी की थाली में या कटोरी में खाने-पीने की कोई चीज रखी जाती है या परोसी जाती है तो इससे चांदी के गुण उतरकर भोजन में घुल जाते हैं। इससे आपका शरीर अंदर से स्वस्थ बनता है और बीमारियां दूर रहती हैं।
चांदी में पाए जाने वाले तत्व बैक्टेरिया और वायरस को हमारे शरीर तक पहुंचने नहीं देते। इससे बीमार पड़ने का खतरा कम होता है। चांदी के बर्तन में खाने-पीने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ जाती है।
क्या आप जानते हैं कि चांदी के गिलास में पानी पीना डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने का एक पुराना तरीका(home remedy for treating digestive problems)) है। दरअसल, चांदी के तत्व शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकाल फेंकते हैं। इससे, गट, लिवर, इम्यून सिस्टम और डाइजेस्टिव सिस्टम को भी काम करने में आसानी होती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।