
Also Read
Chewing clove before sleeping benefits: लौंग घर की मसालेदानी में पाया जाने वाला एक छोटा-सा मसाला है लेकिन यह गुण और फायदों में बहुत खास होता है। लौंग में नेचुरली दर्द कम करने वाले तत्व पाए जाते हैं वहीं, लौंग एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों से भी भरपूर होता है। लौंग शरीर की सूजन कम करता है और साथ ही आपकी इम्यून पॉवर (Immune power) बढ़ाता है। आपने भी देखा ही होगा कि मौसम बदलने के साथ होनेवाली सर्दी-खांसी जैसी छोटी-मोटी परेशानियों से आराम पाने के लिए लौंग का काढ़ा (Laung ka kadha) या लौंग वाली चाय (Laung ki chai) पीना लोग खूब पसंद करते हैं। इसी तरह दांत में दर्द होने पर भी लौंग का तेल दांतों में लगाने के लिए कहा जाता है। लौंग का तेल मसूड़ों की सूजन कम करता है और दर्द-सड़न से राहत दिलाता है।
रात में सोने से पहले लौंग का सेवन करना भी स्वास्थ्य से जुड़ी आपकी कई समस्याओं को कम कर सकता है। इसके लिए आप रात में सोने से पहले केवल 2-3 लौंग के दाने भी अगर खा लेते हैं तो यह आपको स्वस्थ रहने में मदद करता है। आइए जानते हैं सोने से पहले लौंग खाने का सही तरीका और रात में लौंग खाने से होने वाले फायदों के बारे में।
सोने से पहले 2-3 लौंग चबाने से आपकी पाचन शक्ति बढ़ सकती है। इससे आपको कॉन्स्टिपेशन, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी परेशानियों से आराम मिलता है।
जिन लोगों को सांसों की बदबू की परेशानीहै वे रात में सोने से पहले 3-4 लौंग जरूर चबाएं। ऐसा करने से आपकी ओरल हेल्थ में सुधार होगा, दांतों की सड़न कम होगी और आप अधिक फ्रेश महसूस करेंगें।
जी मिचलाने, उल्टी या उबकाई और मॉर्निंग सिकनेस जैसी समस्याओं में लौंग चबाने से लाभ होता है। आप रात में सोने से पहले 3-4 दाने लौंग लेकर चबाएं। हालांकि, अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है या आप प्रेगनेंट हैं तो लौंग का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
जी मिचला रहा हो तो आप लौंग के फायदे लें। 2 लौंग को पानी के साथ पीसकर थोड़ा गर्म कर लें। इसे थोड़ा-थोड़ा पिलाने से जी मिचलाने और अत्यधित प्यास लगने की समस्या ठीक होती है। लौंग के फायदे आप गठिया जैसी बीमारी में भी ले सकते हैं। लौंग के तेल गठिया वाले स्थान पर लगाएं।
सर्दियों में माइग्रेन की समस्या अगर बढ़ गयी है तो आप रोजाना रात में सोने से पहले 2-3 लौंग चबाएं। ऐसा करने से आपको माइग्रेन, वायरल इंफेक्शन और अन्य सीजनल हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम मिलेगा।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।