शहद में काली किशमिश को डुबोकर खाने से पुरुषों को इन 5 समस्याओं से मिलता है छुटकारा, ऐसे करें सेवन

Benefits of black raisins with Honey : काली किशमिश और शहद का सेवन करने से स्वास्थ्य की कई परेशानियां कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसका एक साथ सेवन करने के क्या हैं फायदे?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 20, 2024 5:12 PM IST

Benefits of black raisins with Honey : शहद में किशमिश को डुबोकर खाने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। मुख्य रूप से अगर आप काली किशमिश को शहद में डुबोकर खा रहे हैं, तो यह आपके शरीर में खून की कमी नहीं होने देगा। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है। दरअसल, शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमटरी, एंटी-सेप्टिक , गुड फैट इत्यादि होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। वहीं, काली किशमिश की बात करें, तो इसमें पॉलीफेनोल, फ्लेवेनोइड्स, फेनोलिक एसिड जैसे कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं। ऐसे में अगर आप इन दोनों को एक साथ खाते हैं, तो इससे कई लाभ हो सकते हैं। आइए आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी से जानते हैं पुरुषों को शहद में काली किशमिश को डुबोकर खाने से होने वाले फायदे क्या हैं?

टेस्टोस्टोन करता है बूस्ट

काली किशमिश को अगर आप शहद में डुबोकर खाते हैं, तो इससे आपकी यौन शक्ति बेहतर हो सकती है। मुख्य रूप से इससे टेस्टोस्टोरोन हार्मोन को बूस्ट किया जा सकता है, जो पुरुषों की शारीरिक शक्ति को बढ़ावा देता है।

स्पर्म काउंट और क्वालिटी करे बूस्ट

काली किशमिश और शहद का एक साथ सेवन करने से आपके स्पर्म का काउंट और क्वालिटी बूस्ट हो सकती है। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जो आपकी परेशानियों को कम कर सकते हैं।

Also Read : रोज सुबह खाली पेट काली किशमिश खाने से ठीक हो जाती हैं ये 6 बीमारियां 

दिल को रखे स्वस्थ

महिलाओं की तुलना में पुरुषों को हार्ट से जुड़ी परेशानियां काफी ज्यादा होती है। इस स्थिति में आपके लिए काली किशमिश को शहद में डुबोकर खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करके हार्ट हेल्थ में सुधार करता है। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है।

किस तरह इसका सेवन?

काली किशमिश और शहद का सेवन करने के लिए सबसे पहले 1 जार लें, इसमें करीब आधा शहद भरें और फिर 50 ग्राम किशमिश डालकर 1 सप्ताह के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसका सेवन करें। सुबह खाली पेट या फिर रात में सोने से पहले अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपकी कई परेशानियां कम हो सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source