Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Right time to drink milk: दूध एक सम्पूर्ण फूड माना जाता है और हर उम्र के लिए यह सुरक्षित भी है। छोटे बच्चों और शिशुओं का जहां दिन में कई बार दूध पिलाया जाता है वहीं, बड़ों को दूध पीते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। दरअसल, आयुर्वेद के अनुसार दूध पीने के ज्यादा फायदे तभी मिलते हैं जब दूध का सेवन सही समय पर करना जरूरी है। आइए जानें दूध पीने का सही समय (dhoodh peene ka sahi samay) क्या है और किस उम्र में कितनी मात्रा में दूध पीना चाहिए।
रोजाना दूध पीने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। दूध में कैल्शियम (calcium), विटामिन डी (vitamin D) और प्रोटीन (proteins) जैसे तत्व होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसी तरह मांसपेशियों को मजबूत बनाने और इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने का काम भी करता है दूध। इसमें फॉस्फोरस भी पाया जाता है जो तुरंत एनर्जी देने का काम करता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा दूध पीने से स्किन भी सॉफ्ट और हेल्दी बनती हैं।
हालांकि, दूध का सेवन दिन में किसी भी समय किया जा सकता है लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर रात में सोने से पहले गर्म दूध पीते हैं तो इससे हेल्थ को अधिक फायदा होता है। रात में गर्म दूध पीने से शरीर में मेलाटोनिन (milk supports production of melatonin) नामक हार्मोन्स का निर्माण होता है जो तनाव कम करते हैं और इससे अनिद्रा जैसी समस्याएं कम होती हैं।
दिन में दूध पीने से पेट भरने की संतुष्टि होती है जिससे आप ओवरइटिंग और मोटापे से बच सकते हैं। हालांकि, किसी भी कारण से अगर आप दूध का सेवन कम या ज्यादा करना चाहते हैं तो इससे पहले अपने डॉक्टर से बात जरूर करें।
आपको दिन में कब दूध पीना है यह तय करने के बाद आप रोज एक निश्चित मात्रा में दूध पी सकते हैं। आपकी हेल्थ, उम्र और जरूरत के अनुसार दूध की मात्रा तय करें। वयस्कों को जहां दिन में 2-3 गिलास दूध पीने की जरूरत पड़ सकती है वहीं, बच्चों को दिन में कम से कम 2 बार दूध पिलाएं।