कब्ज का रामबाण इलाज है किचन का ये नुस्खा, सुबह पेट होगा बिल्कुल साफ
कब्ज का रामबाण इलाज है किचन का ये नुस्खा, सुबह पेट होगा बिल्कुल साफ
kabj se rahat Pane ke liye ghee or gungune pani ke fayde : सर्दियों में आपको अक्सर कब्ज की समस्या रहती है और इसकी वजह से पेट साफ नही हो पाता है, तो आप इससे राहत पाने के लिए एक घरेलू नुस्खा आजमा सकते है।
Written By: Ashu Kumar Das | Published : December 3, 2025 1:57 PM IST
Benefits of drinking ghee mixed with lukewarm water for constipation: आज की व्यस्त और अनियमित जीवनशैली में कब्ज (Constipation) एक बेहद आम समस्या बन चुकी है। देर से सोना, कम पानी पीना, फाइबर की कमी, प्रोसेस्ड फूड, तनाव और दिनभर बैठकर काम करने की वजह से लोगो को अक्सर कब्ज की समस्या होती है। लंबे समय तक कब्ज रहने के कारण पाचन तंत्रिका धीमी हो जाती है। जिसकी वजह से सुबह मल त्याग करना मुश्किल हो जाता है। सर्दियों के मौसम में ये समस्या और भी ज्यादा होने लगती है।
ऐसे में कई लोग घरेलू उपाय की तलाश करते हैं जो आसान भी हो और असरदार भी। कब्ज से राहत पाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय होता है देसी घी के साथ गुनगुना पानी पीना।
कब्ज में क्यों फायदेमंद है घी- Why is ghee beneficial in constipation?
आयुर्वेद में घी को अमृत समान बताया गया है। घी के पोषक तत्व न सिर्फ पाचन क्रिया को सुधारते है, बल्कि आंतों की चिकनाई देकर सुबह मल त्याग की प्रक्रिया आसान बना देती है। सर्दियों में देसी घी खाने से मल मुलायम बनता है। इससे सुबह पेट सही तरीके से साफ होता है।
गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से कब्ज कैसे ठीक होती है?- How does drinking ghee mixed with lukewarm water cure constipation?
घी एक प्राकृतिक lubricant है। जब आप गुनगुने पानी के साथ घी का सेवन करते है, तो ये आंतों की दीवार पर एक पतली सी लेयर बनाते है। इससे मल नरम हो जाता है। घी के पोषक तत्व आंतों की ड्राइनेस की समस्या कम हो जाती है। ये उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जिनकी आंतें अक्सर सूख जाती हैं। इससे मल त्याग की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
गुनगुना पानी पाचन तंत्र को गर्माहट देता है और आंतों के अंदर होने वाली मूवमेंट को बढ़ाता है। घी के साथ गुनगुना पानी पीने से मल आगे की ओर आसानी से बढ़ता है। इससे स्टूल पास करना आसान होता है। सुबह खाली पेट घी और गुनगुना पानी पीने से पेट अच्छी तरीके से साफ होता है और आपको पाचन से जुड़ी परेशानी दूर होती है।
घी में मौजूद हेल्दी फैट आंतो की सूजन को कम करते है। जब आप गुनगुने के साथ घी का सेवन करते है, तो पाचन क्रिया स्मूथ बनती है। ये मिश्रण क्रोनिक कब्ज में भी राहत दिलाता है।
आयुर्वेद के अनुसार, कब्ज को वात संबंधी बीमारी बना गया है। वात को संतुलित करने में घी फायदेमंद होता है। घी शरीर में नमी बनाए रखता है और पेट को रिलैक्स करता है।
रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ घी का सेवन करने से पाचन क्रिया बढ़ती है। ये शरीर की पाचन अग्नि को बढ़ाता है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इससे कब्ज की परेशानी धीरे-धीरे सही होने लगती है।
घी में मौजूद Healthy fats आंतों की Muscles को Relax कर देते हैं, जिससे मल का रास्ता खुल जाता है और कब्ज में तुरंत राहत महसूस होती है।
घी और गुनगुने पानी का सही तरीका
एक गिलास गुनगुना पानी ले और इसमें 1 चम्मच घी को अच्छी तरह से मिक्स कर ले। इस मिश्रण को सुबह खाली पेट पिए। अगर आपको सादा घी और गुनगुना पानी का स्वाद समझ नहीं आ रहा है, तो आप इसमें थोड़ा सा नींबू और शहद भी मिला सकते है।
Highlights
जीवनशैली के कारण कब्ज होना एक आम समस्या है।
कब्ज होने पर मल कठोर हो जाता है।
कब्ज को दूर करने मे घी और गुनगुना पानी फायदेमंद है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.