पीपल के पत्तों को उबालकर पीने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

Boiled Peepal Leaf : पीपल के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। पीपल के पत्तों को उबालकर पीने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव हो सकता है।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : August 31, 2023 10:59 AM IST

Benefits Of Boiled Peepal Leaf Water: हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को पवित्र माना जाता है, इसलिए लोग इस पेड़ की पूजा करते हैं। इसके अलावा, पीपल के पेड़ का विशेष आयुर्वेदिक महत्व भी है। आयुर्वेद में पीपल के फल, छाल और पत्तों का इस्तेमाल शरीर की कई समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। पीपल के पत्तों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो विभिन्न रोगों से बचाव करने में मदद करते हैं। पीपल के पत्ते में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-डायबिटिक और एनाल्जेसिक मौजूद होते हैं। कई लोग सुबह खाली पेट पीपल के पत्तों के रस या अर्क का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीपल के पत्तों को उबालकर पीने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। इसका सेवन डायबिटीज से लेकर वजन घटाने तक के लिए फायदेमंद हो सकता है। तो चलिए, जानते हैं पीपल के पत्तों को उबालकर पीने से क्या-क्या फायदे (Peepal ke patto ko ubal kar peene ke fayde) मिलते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

पीपल के पत्तों को उबालकर पीने से डायबिटीज की समस्या में लाभ हो सकता है। दरअसल, इन पत्तों में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इससे भोजन के बाद इंसुलिन स्पाइक को रोकने में मदद मिलती है।

पाचन संबंधी समस्याओं से दिलाए छुटकारा

पीपल के पत्तों को उबालकर पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह गैस कब्ज ब्लोटिंग और दस्त जैसे समस्याओं से छुटकारा दिलाने में लाभकारी होता है।

सांस संबंधी समस्याओं में लाभकारी

अस्थमा और सांस संबंधी बीमारी वाले मरीज के लिए पीपल के पत्तों को उबालकर पीना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह फेफड़ों को डिटॉक्स करता है और सूजन को दूर करने में भी मदद करता है। इसके सेवन से सांस संबंधी समस्याओं से बचाव हो सकता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

पीपल के पत्तों को उबालकर पीने से हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल किस तरह को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

बॉडी को डिटॉक्स करे

पीपल के पत्तों को उबालकर पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करता है। यह रक्त को शुद्ध करने में भी बहुत लाभकारी है। इससे शरीर के सभी जरूरी अंग सुचारु रूप से काम कर पाते हैं।

पीपल के पत्तों को उबालकर पानी कैसे बनाएं- How To Make Boiled Peepal Leaf Water

एक बर्तन में 2 गिलास पानी लें और इसमें 2-3 पीपल के पत्ते डालकर उबाल लें। इसे तब तक उबालें, जब तक कि पानी आधा न हो जाए। फिर इसे थोड़ा ठंडा होने दें और इसमें शहद मिलाकर सेवन करें। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से काफी लाभ हो सकता है।

पीपल के पत्तों को उबालकर पीने से सेहत को कोई लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले हमेशा डॉक्टर की तरह जरूर लेनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source