Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ashwagandha milk for insomnia: दिनभर के काम निपटाने के बाद लोग रात में अच्छी और गहरी नींद सोना चाहते हैं क्योंकि, नींद पूरी होने से उन्हें आराम मिलता है और अगले दिन के लिए लोग तैयार भी रहते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को थकान के बावजूद रात में नींद नहीं आती। बहुत कोशिश करने के बाद काफी देर से सो पाते हैं लेकिन, गहरी नींद ना मिलने से उनकी तबियत बिगड़ने लगती है। नींद की कमी (Lack of sleep) के चलते लोगों में मानसिक और शारीरिक तनाव बढ़ सकता है और इससे मेमरी से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
सर्दियों में ये परेशानियां अधिक महसूस हो सकती हैं क्योंकि कम तापमान और खराब मौसम के कारण लोगों अधिक थकान और सुस्ती जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में आप रात में सोने से पहले अगर दूध में अश्वगंधा मिलाकर पीते हैं तो आपको अनिद्रा से भी आऱाम मिलता है और अन्य कई हेल्थ प्रॉब्लम्स भी कम होती है।
रात मे सोने से पहले अगर आप एक गिलास दूध में अश्वगंधा और गुड़ का पाउडर मिलाकर पीते हैं तो यह सर्दियों में आपको फिट और हेल्दी रहने में मदद कर सकता है। अश्वगंधा वाला दूध पीने से आपकी ओवरऑल हेल्थ में सुधार होता है और सर्दियों के दिनों में आपको ठंड से बचने में भी सहायता होती है।
अश्वगंधा को आयुर्वेद में एक गुणकारी औषधी के तौर पर पहचान मिलती है। आयुर्वेद के गुण और प्रभावों के कारण यह हमेशा से स्ट्रेस-बस्टिंग रेमेडिज में इस्तेमाल किया जाता रहा है। दूध में अश्वगंधा और गुड़ मिलाकर पीने से होनेवाले कुछ फायदे ये भी हैं-
टीनएजर बच्चों और स्कूल जानेवाले बच्चों को अश्वगंधा डॉक्टर की सलाह के आधार पर दिया जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि अश्वगंधा का सेवन करने से मेमरी बढ़ती है। साथ ही मानसिक तनाव और एंग्जायटी कम करने में भी अश्वगंधा कारगर है। इसके साथ ही साथ बच्चों की इम्यून पॉवर बढ़ाकर अश्वगंधा उन्हें बीमारियों से भी सुरक्षित रखता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।