नाभि पर तेल लगाने से दूर होती है कई बीमारियां, जानें कौन-से तेल से मिलती है हेल्दी स्किन और बॉडी

यह एक पुरानी चिकित्सा पद्धति है। जिसमें, विभिन्न हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत के लिए नाभि में अलग-अलग प्रकार के तेल की कुछ बूंदे डाली जाती हैं। आयुर्वेद में भी नाभि में तेल लगाने की बात कही गयी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, नाभि शरीर का सेंटर पॉइंट होने की वजह से शरीर की विभिन्न नसें इससे जुड़ी हुई हैं। इसीलिए, जब आप अपनी बेली बटन पर तेल लगाते हैं तो, इससे नसों के माध्यम से शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर हेल्दी प्रभाव पड़ता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 11, 2020 1:59 AM IST

Oiling Navel Benefits: नैचुरल ऑयल्स हमारी स्किन को हेल्दी बनाते हैं। शुद्ध और बिना मिलावट वाले नैचुरल ऑयल्स या प्राकृतिक तेलों का सेवन करने से ना केवल शरीर का पोषण होता है। बल्कि, सिर की मालिश के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले नैचुरल ऑयल्स हमारे बालों की जड़ों का पोषण कर उन्हें काला, घना और नर्म-कोमल बनाते हैं।  इसीलिए, कई चिकित्सा पद्धतियों में कुछ बीमारियों के इलाज के लिए  शुद्ध तेल से मसाज भी शामिल की जाती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि केवल नाभि में भी इन तेलोॆ की कुछ बूंदे लगाने से भी सेहत को बहुत अधिक लाभ होते हैं।  (Health Benefits of Oiling Belly Button)

क्या नाभि में तेल लगाने से होता है सेहत को फायदा ?

यह एक पुरानी चिकित्सा पद्धति है। जिसमें, विभिन्न हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत के लिए नाभि में अलग-अलग प्रकार के तेल की कुछ बूंदे डाली जाती हैं। आयुर्वेद में भी नाभि (Oiling Belly Button Health Benefits) में तेल लगाने की बात कही गयी है। जैसा कि नाभि शरीर का सेंटर पॉइंट होता है।  नाभि के ठीक पीछे स्थित ग्लैंड को पेकोटि ग्लैंड कहते हैं। यह ग्रंथि बॉडी के कई नर्व्स, सेल्स और अंगों से कनेक्टेड होती है।  इसीलिए, जब आप अपनी बेली बटन पर तेल लगाते हैं तो, इससे नसों के माध्यम से शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर हेल्दी प्रभाव पड़ता है।  यह एक आसान और बिना झंझटवाला तरीका है जो, हर उम्र के लोग आज़मा सकते हैं। यही वजह है कि विभिन्न हेल्थ प्रॉब्लम्स और त्वचा संबंधी परेशानियों के लिए नाभि में तेल लगाने का तरीका इस्तेमाल किया जाता है। (Health Benefits of Oiling Belly Button)

  • नीम का तेल:  जिन लोगों के चेहरे पर पिम्पल्स या एक्ने की समस्या है। उनके लिए बेली बटन या नाभि में नीम का तेल लगाने से काफी फायदे होते हैं। रात में सोने से पहले अपनी नाभि पर  नीम के तेल की कुछ बूदें लगाएं।
  • बादाम का तेल:  हेल्दी नैचुरल ग्लोइंग स्किन के लिए बादाम का तेल  अपनी नाभि पर लगाकर रात में सोएं। (Health Benefits of Oiling Belly Button)
  • सरसों का तेल: ड्राई लिप्स, फटे हुए लिप्स की समस्या में सरसों का तेल लगाने से फायदा होता है। रूई या कॉटन बॉल पर थोड़ा-सा सरसों का तेल डालें और इसे अपनी नाभि पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखेगा। (Beauty Tips in Hindi)

ये हैं नाभि में तेल लगाने के हेल्दी फायदे

  • मानसिक थकान कम होती है
  • आंखों की रोशनी बढ़ती है
  • स्ट्रेस कम होता है (How to deal Stress Naturally)
  • डायजेशन सुधरता है (Tips to improve Digestion)
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source