hamburger icon
A
Read in English

शरीर में खून की कमी के लिए पिएं चुकंदर की चाय, कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी जैसी इन 5 परेशानियों के लिए है रामबाण

Beetroot Tea Benefits : चुकंदर की चाय पीने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। यह वजन को कम करने से लेकर आंखों की रोशनी को बेहतर कर सकता है। आइए जानते हैं इसके लाभ के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 27, 2023 12:51 PM IST

Beetroot Tea Benefits : चुकंदर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, इस बात से आप काफी अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। कई लोग चुकंदर से तैयार सलाद, रायता, पराठा और सब्जी जैसी चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चुकंदर से चाय भी तैयार की जा सकती हैं? जी हां, चुकंदर की चाय से दिन की शुरुआत करने से आपको कई लाभ होंगे। यह न सिर्फ आपके शरीर में खून की कमी को दूर कर सकता है, बल्कि इससे आप अपने बढ़ते वजन को भी कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको चुकंदर की चाय के फायदे और बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं चुकंदर की चाय से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?

चुकंदर की चाय पीने के फायदे ( Beetroot Tea Health benefits )

चुकंदर की चाय पीने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। यह वजन कम करने से लेकर आंखों की रोशनी को बेहतर कर सकता है। आइए जानते हैं इसके लाभ-

कोलेस्ट्रॉल करे संतुलित (Beetroot Tea for Cholesterol)

दूध और चीनी से तैयार चाय पीने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। ऐसे में चुकंदर की चाय से दिन की शुरुआत करने से आप अपने शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। यह चाय आपके शरीर में ब्लड फ्लो को भी बेहतर कर सकता है, जिससे हार्ड डिजीज के खतरों को भी कम किया जा सकता है। 

हाई ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल (Control High Blood Pressure With Beetroot Tea )

चुकंदर से तैयार चाय का सेवन करने से आप हाई ब्लड प्रेशरकी परेशानियों को भी कंट्रोल कर सकते हैं। दरअसल, चुकंदर में आयरन की प्रचुरता होती है, जो आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में प्रभावी है। साथ ही यह ऑक्सीजन के प्रवाह को भी बेहतर करता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्याएं कंट्रोल होती हैं। 

वजन करे कम (Beetroot Tea Good for weight loss)

चुकंदर की चाय का रोजाना सेवन करने से आप अपने शरीर के बढ़ते वजन को भी कम कर सकते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। वहीं, यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है, जिससे आपका बढ़ता वजन कंट्रोल हो सकता है। 

हड्डियों की बढ़ाए मजबूती (Beetroot Tea Benefits for bones)

हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा देने के लिए आप चुकंदर की चाय का सेवन कर सकते हैं। यह कई तरह के पोषक तत्वों जैसे - मैग्नीशियम, कॉपर और आसबोरोन का अच्छा स्त्रोत होता है, जो आपके हड्डियों के विकास में सहायक हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में आपको हड्डियों के दर्द और सूजन से आराम मिले तो चुकंदर की चाय का सेवन जरूर करें। 

आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा ( Beetroot Tea Good for eyes health)

चुकंदर की चाय का सेवन करने से आपके आंखों की रोशनी अच्छी हो सकती है। इसमें बीटा कार्टेन होता है, जो आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही यह आंखों की चमक को भी बढ़ावा दे सकता है। 

चुकंदर की चाय बनाने की विधि (Beetroot Tea Recipe in Hindi)

चुकंदर की चाय बनाने के लिए सबस पहले 1 सॉसपैन में 2 कप पानी डालें। इसके बाद इसमें चायपत्ती, अदरक, इलायची, दालचीनी और बीटरुट पाउडर डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। जब सभी चीजें अच्छी तरह से उबल जाए, तो इसे छान लें। स्वाद के लिए आप थोड़ा सा शहद मिक्स करके पिएं। इससे काफी फायदा होगा। 

चुकंदर की चाय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।