Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मियों में डायबिटीज के मरीज पीएं इस मीठे फल का शर्बत, शुगर रहेगा अंडर कंट्रोल

डायबिटीज मरीजों को मीठे फल ना खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, एक मीठा फल ऐसा भी है जिसका जूस पीने से डायबिटीज मरीजों को नुकसान नहीं बल्कि फायदा होता है।

गर्मियों में डायबिटीज के मरीज पीएं इस मीठे फल का शर्बत, शुगर रहेगा अंडर कंट्रोल

Written by Sadhna Tiwari |Updated : June 2, 2024 11:46 AM IST

Fruit Juice For Diabetes Patients: डायबिटीज की बीमारी में शरीर में खून में ग्लूकोज (Glucose level in diabetes) का स्तर बढ़ जाता है जिसकी वजह से लोगों को कई तरह की कॉम्प्लिकेशन्स हो सकती हैं। डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें अग्नाशय या पैंक्रियाज में इंसुलिन हार्मोन (Insulin Hormones) का निर्माण सही मात्रा में नहीं हो पाता है। यह शरीर की कार्यप्रणालियों के काम भी अड़चन डाल सकता है। हाई ब्लड शुगर लेवल (high Blood Sugar) अगर लम्बे समय तक अनियंत्रित रहे तो यह हानिकारक साबित हो सकता है।

शुगर लेवल  को कंट्रोल में रखने के लिए (ways to control blood sugar level) लोगों को अपने खान-पान पर ध्यान देना पड़ता है। उन्हें मीठी चीजों से परहेज करना पड़ता है। मिठाइयों, कुकीज, चॉकलेट और चाय-कॉफी जैसी शक्कर से बननेवाली चीजों का सेवन इन लोगों को मना होता है। वही, मीठे फल खाते हुए भी डायबिटीज मरीजों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। दरअसल, फलों में मौजूद नेचुरल शुगर (जो फलों को मीठा स्वाद देती है) अधिक मात्रा में शरीर में पहुंचकर ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकती है। इसीलिए, डायबिटीज मरीजों को मीठे फल ना खाने की (fruits to avoid in diabetes) सलाह दी जाती है। लेकिन, एक मीठा फल ऐसा भी है जिसका जूस पीने से डायबिटीज मरीजों को नुकसान नहीं बल्कि फायदा (sweet fruits beneficial for diabetes patients) होता है।

जी हां, यह फल है बेल (Wood Apple) जो गर्मियों के मौसम में मिलता है। आइए जानें डायबिटीज में बेल का शर्बत (diabetes mein bael ka sherbat) कैसे पीना चाहिए और क्या होते हैं इसके फायदे।

Also Read

More News

क्यों है बेल का फल डायबिटीज में फायदेमंद? (Is Beal fruit beneficial

बेल का फल (Bael fruit) जिसे कुछ स्थानों पर बिल्वा (Bilva Fruit) भी कहा जाता है, गर्मियों का एक खास फल है। शहरों में बेल का पेड़ और बेल का फल यूं तो कम ही दिखायी देता है लेकिन गांव-देहातों और जंगली इलाकों में बेल का पेड़ आसानी से देखा जाता है। यह वही पेड़ है जिसके पत्तों या बेलपत्र (Bael Patra) को पूजा में इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों में बेल का शर्बत पीने से शरीर को लू और हीटवेट के नुकसान (Heat wave effects) से बचाने में मदद होती है।

बेल के फल में ऐसे गुण होते हैं जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। बेल का शर्बत पीने से शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मदद होती है। इन्हीं एंटी-डायबिटीक प्रॉपर्टीज की वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतर फ्रूट साबित होता है।

डायबिटीज का नेचुरल स्वाद मीठा होता है इसीलिए, बेल का शर्बत(Bael ka sherbat) बनाते समय इसमें अलग से शक्कर मिलाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसीलिए, यह एक अच्छा और आसान समर ड्रिंक बन जाता है।

डायबिटीज में बेल का शर्बत पीने के अन्य फायदे (Health benefits of bael fruit juice in diabetes)

बेल का शर्बत पीने से कमजोरी और खून की कमी (khoon ki kami) जैसी समस्याएं कम होती हैं।

डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याएं जैसे कॉन्सिटपेशन (constipation) और ब्लोटिंग (Bloating) कम होती है।

बवासीर या पाइल्स की समस्या बेल का शर्बत पीने से कम (natural remedies for piles) होती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी और प्रेगनेंसी से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। प्रेगनेंसी के दौरान महसूस होनेवाली स्वास्थ्य समस्याओं और उनके इलाज से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने डॉक्टर का परामर्श जरूर लें।)

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source