टाइट कपड़े पहनने से भी निकल आते हैं पीठ पर लाल दाने, एक्‍सपर्ट से जानिए कारण, बचाव और आयुर्वेदिक उपचार

इस लेख में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर ऐश्वर्या संतोष के माध्यम से हमने पीठ पर निकलने वाले दाने या मुंहासों का कारण और आयुर्वेदिक उपचार बताया है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : January 31, 2021 3:49 PM IST

चेहरे पर निकलने वाले लाल दाने या मुंहासे (Pimples) के प्रति हम बहुत ही संवेदनशील होते हैं। इन मुंहासों का उपचार करने के लिए हम बहुत ही संवेदनशील होते। इसके लिए हम तरह-तरह के घरेलू नुस्‍खों की तलाश करते हैं। मगर पीठ पर होने वाले लाल दाने या मुहांसों (Back Acne) को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, ऐसा शायद इसलिए है क्योंकि हम कपड़े पहनकर रखते हैं जिसके कारण यह बाहर से दिखाई नहीं देता है और न ही भद्दा लगता है। न दिखने के कारण कोई कुछ कमेंट भी नहीं करता है। यही वजह है कि हम चेहरे की तुलना में पीठ के मुंहासों के प्रति कम संवेदनशील होते हैं, जब तक कि वह हमें तकलीफ नहीं देते है। पीठ पर निकलने वाले लाल दाने मुंहासे के कई अन्‍य समस्‍याओं का संकेत हैं। पीठ पर निकलने वाले लाल दाने कई कारणों से होते हैं।

पीठ पर लाल दाने (मुंहासे) निकलने के कारण - Causes Of Back Acne In Hindi

  • पीठ पर लाल दाने जेनेटिक्स कारणों से होते हैं।
  • पसीना और तनाव की वजह से होते हैं पीठ पर मुंहासे।
  • पीठ पर लाल दाने डैंडफ की वजह से हो सकते हैं।
  • खून में गंदगी के कारण भी होते हैं पीठ पर मुंहासे।
  • टाइट कपड़े पहनने से भी पीठ पर लाल दाने हो सकते हैं।
  • पीरियड्स और पीसीओडी के दौरान हार्मोन के असंतुलन के कारण पीठ पर लाल दाने निकलते हैं।
  • किसी चीज की रगड़ से भी मुंहासे या लाल दाने हो सकते हैं।
  • कई बार त्वचा रोगों से भी पीठ पर मुंहासे या लाल दाने निकलते हैं।

पीठ पर लाल दानों या मुंहासों से कैसे बचें - How To Prevent Back Acne In Hindi

  • पीठ पर लाल दानों क से बचने के लिए वर्कआउट करने के बाद जरूर नहाएं।
  • हल्के सूती कपड़ों को पहनें।
  • ऐसे स्किन प्रोडक्ट इस्तेमाल ना करें जिन की क्वालिटी अच्छी नहीं हैं।
  • अपने मॉश्‍चराइजर में 2-4 बूंदे टीट्री ऑयल का मिलाएं उसके बाद लगाएं।
  • कपड़ों को हमेशा धोकर पहनें।
  • जिन महिलाओं के बाल लंबे हैं वह नियमित रूप से अपने बाल धोएं।
  • पीठ पर ज्यादा रगड़ और प्रेशर से बचें।
  • अपने तकिए और बेडशीट को समय-समय पर चेंज करते रहें।

पीठ के लाल दाने या मुंहासों का आयुर्वेदिक इलाज - How To Get Rid Of Back Acne And Scars Naturally In Hindi

1. नीम पाउडर और जायफल के पाउडर को बराबर मात्रा में मिक्स करें, उसमें एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाएं। अच्‍छी तरह से मिक्‍स कर पेस्ट तैयार करें। इसे आप हर एक दिन के अंतराल पर अपनी पीठ पर लगा सकती हैं।

2. दो चम्मच फ्लैक्सीड पाउडर, आधा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर और आधा चम्मच जायफल का पाउडर पानी में मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्‍ट की मदद से अपनी बॉडी को वॉश करें

3. इसके अलावा, आलू का रस और चावल का पाउडर मिक्स करके पीठ पर अप्लाई करें। इसे हफ्ते में दो से 3 दिन लगा सकते हैं। यह आपके दाग-धब्‍बों को मिटाने का काम करते हैं।