Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ayurvedic Treatment For Insomnia: नींद दिनभर की थकान से आराम दिलाती है और आपको अगले दिन के काम के लिए एनर्जी देता है लेकिन, अगर किसी को रात में नींद ना आए तो अगले दिन वह बहुत सुस्त, थका हुआ और बीमार दिखायी देता है। कुछ लोगों के लिए नींद न आने की यह समस्या कई-कई दिनों तक बनी रहती है और वे कभी-कभार ही ठीक तरीके से सो पाते हैं। इस समस्या को अनिद्रा या इंसोमेनिया कहा जाता है। अनिद्रा आज एक कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम बन चुकी है और स्टुडेंट्स से लेकर ऑफिस गोअर्स में भी यह समस्या बहुत अधिक देखी जा रही है। वहीं, उम्र बढ़ने के कारण बुजुर्गों को भी रात में नींद ना आने की समस्या होती है। (causes of insomnia)
आयुर्वेद में बताए गए नियमों की मदद से अनिद्रा की इस समस्या से आराम पाया जा सकता है। आयुर्वेद में अनिद्रा की समस्या के कई कारण बताए गए हैं जिनमें खान-पान की आदतों से लेकर दिनभर में की जाने वाली कुछ गलतियां भी शामिल हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, अच्छी डाइट के साथ-साथ अच्छी नींद भी हमारी हेल्थ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसीलिए, जब किसी व्यक्ति को नींद न आने की समस्या हो तो उसके स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ता है। बता दें कि, मोटापा, हार्ट डिजिजेज और डायबिटीज जैसी लाइफस्टाइल डिजिजेज के बढ़ने का एक बड़ा कारण नींद की कमी को भी बताया गया है।
जानकारों के अनुसार, आयुर्वेद में अच्छी नींद के लिएकई बातों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जैसे-
किसी भी व्यक्ति को अपनी पूरे दिन के शेड्यूल पर ध्यान देना चाहिए। हेल्दी डेली रूटीन की मदद से रात में नींद न आने की समस्या से बचा जा सकता है। इसीलिए, जल्दी उठने और जल्दी सोने की आदत डालें। दिन में ऐसे काम करने से बचें जो अनिद्रा बढ़ाते हैं।
रात में अच्छी और गहरी नींद सोने के लिए 3-2-1 का सूत्र अपनाने की सलाह भी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाती है। इस नियम के अनुसार कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें सोने से 3 घंटे पहले करना चाहिए तो कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें 2 घंटे पहले करने से नींद में खलल नहीं पड़ता। वहीं, सोने से घंटेभर पहले भी कुछ काम कर लेने चाहिए, ताकि रात में आप अच्छी नींद सो सकें। इस नियम के अनुसार,
कुछ स्टडीज के अनुसार रात में खाना खाने के बाद 10-15 मिनट की वॉक करने से भी डायबिटीज जैसी बीमारियों का रिस्क कम होता है। वहीं, आयुर्वेद में भी डिनर के बाद वॉक करने से अनिद्रा की समस्या कम होने की सलाह दी जाती है।
इसी तरह सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीने से भी नींद जल्दी आती है। आयुर्वेद में गाय के दूध का सेवन सोने से पहले बेहतर बताया गया है क्योंकि यह पचने में आसान होता है और तनाव से राहत भी दिलाता है।