गले में जमा कफ से परेशान? जानें गले में कफ जमने का कारण और कफ को बाहर निकालने के आयुर्वेदिक नुस्खे
गले में जमा कफ से परेशान? जानें गले में कफ जमने का कारण और कफ को बाहर निकालने के आयुर्वेदिक नुस्खे
मौसम में जरा सा बदलाव आपकी तबीयत को नासाज बना देता है या फिर आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। दरअसल होता यूं है कि आपके आसपास के वातावरण में बदलाव होने पर आपको सर्दी, जुकाम और गले में कफ की समस्या हो जाती है। सर्दी-जुकाम हो या न हो लेकिन गले में कफ की समस्या हर किसी व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन सकती है, जिसके लिए कहीं न कहीं एलर्जी बहुत हद तक जिम्मेदार होती है।
Written By:
Jitendra Gupta
| Published : October 17, 2020 11:38 AM IST
गले में जमा कफ से परेशान? जानें गले में कफ जमने का कारण और कफ को बाहर निकालने के आयुर्वेदिक नुस्खे
मौसम में जरा सा बदलाव आपकी तबीयत को नासाज बना देता है या फिर आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। दरअसल होता यूं है कि आपके आसपास के वातावरण में बदलाव होने पर आपको सर्दी, जुकाम और गले में कफ की समस्या हो जाती है। सर्दी-जुकाम हो या न हो लेकिन गले में कफ की समस्या हर किसी व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन सकती है, जिसके लिए कहीं न कहीं एलर्जी बहुत हद तक जिम्मेदार होती है। एलर्जी के कारण और समय पर उपचार न मिल पाना भी गले में कफ का एक सामान्य कारण है। मौसम बदलने पर होने वाली एलर्जी भी गले में कफ का कारण बन सकती है। मौसम बदलने पर हमारे आस-पास लगे पेड़-पौधे पोलेन छोड़ते हैं, जो खांसी और कफ का मुख्य कारण बनते हैं। इन पोलेन्स को बाहर निकालने के लिए हमारा शरीर अधिक मात्रा में कफ बनाता है और आपको इस कारण से कफ जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी मौसम के बदलते ही गले में कफ की समस्या से परेशान हैं तो इस लेख में हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप सर्दी और खांसी से छुटकारा पा सकते हैं।
इन कारणों से जमता है गले में कफ
मौसम बदलते ही हवा में बदलाव आ जाता है। दरअसल सर्दियों में या फिर सुबह के वक्त हवा ठंडी हो जाती है, जो कि गले में कफ का एक बड़ा कारण है। ठंडी हवा या नमी रहित हवा हमारी नाक और गले में खुजली पैदा कर सकती है। इसे नमी देने के लिए हमारी बॉडी कफ बनाती है, जिसके कारण गले में कफ बन जाता है। इस कफ से हमारी श्वास नलियों को गर्माहट और नमी मिलती है, जिससे जलन कम हो जाती है।
ठंड के मौसम में फ्लू, साइनस इंफेक्शन और सामान्य सर्दी-जुकाम जैसा वायरल हो जाता है, जो गले में कफ का कारण बनता है।
रोग प्रतिरोधक शक्ति कमजोर होने के कारण भी आप बार-बार बीमार हो जाते हैं, जिसके कारण गले में कफ जमने की शिकायत रहती है।
आपके आस-पास का ठंडा वातावरण भी सर्दी-जुकाम के कीटाणु को पनपने का मौका देता है, जिसके कारण गले में कफ जमने की समस्या आम होती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.