
Also Read
Medically Verified By: Dr. Prachi Sharma Vats
High Bp and Cholesterol: हाई बीपी और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं बेहद गंभीर होती है। जब किसी व्यक्ति को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है, तो उसका बीपी भी बढ़ जाता है। आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल प्लाक धमनियों को संकरा और सख्त बना देता है। इसकी वजह से हृदय को रक्त पंप करने में ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। इससे बीपी बढ़ने लगता है। यानी हाई कोलेस्ट्रॉल हमेशा हाई बीपी का कारण बनता है। कोलेस्ट्रॉल और बीपी जैसी समस्याएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी बढ़ता है। इससे हृदय को गंभीर नुकसान हो सकता है। इसलिए हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आप चाहें तो आयुर्वेदिक टिप्स भी फॉलो कर सकते हैं। जी हां, आयुर्वेद में भी हाई बीपी और हाई कोलेस्ट्रॉल का इलाज संभव है। आपको बता दें कि समाज और लोगों के बीच में आयुर्वेद के महत्व को बढ़ाने के लिए हर साल 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है। आइए, आयुर्वेदिक एंड वेलनेस कंपनी Sheopal’s की आयुर्वेदिक फिजिशियन डॉ. प्राची शर्मा वत्स से जानते हैं हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आयुर्वेदिक टिप्स-
हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप दालचीनी की हर्बल टी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच दालचीनी, आधा चम्मच त्रिकटु पाउडर लें। इन दोनों को 10-15 मिनट तक पानी में उबालें। फिर छानकर एक गिलास में निकाल लें और शहद मिलाकर पिएं।
आयुर्वेद में लहसुन का उपयोग कई रोगों का इलाज करने के लिए किया जाता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन की कली का सेवन कर सकते हैं।
अर्जुन की छाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में अर्जुन को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आप इलायची का काढ़ा भी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक पैन में पानी लें। इसमें एक चम्मच दालचीनी पाउडर, आधा चम्मच इलायची पाउडर, एक चुटकी सोंठ और सौंफ मिलाएं। इसे अच्छी तरह से पकाएं और फिर पानी को छानकर पी लें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।