
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Dr Shrey Sharma
acidity remedies
Tips for Stomach Burning: क्या आपको भी गर्मी में पेट में जलन होती है? अगर हां, तो यह पेट में गर्मी बढ़ने की वजह से हो सकता है। दरअसल, गर्मी का मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में पेट में जलन होना भी बेहद आम समस्या है। गर्मियों में पेट में जलन होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। इसमें पानी कम पीना, ज्यादा मसालेदार खाना, देर रात खाने और खाली पेट खाने की वजह से हो सकता है। इन कारणों की वजह से पाचन अग्नि तेज हो जाती है। इससे एसिड रिफ्लक्स, गैस और पेट की परत में सूजन होने लगती है। इसकी वजह से पेट और सीने में जलन जैसा महसूस हो सकता है। पेट और सीने की जलन को शांत करने के लिए अपने खान-पान का पूरा ख्याल रखें। इस स्थिति में ठंडी तासीर की चीजों का सेवन करें। इससे पेट को ठंडक मिलेगी और पाचन क्रिया में भी सुधार होगा। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं पेट और सीने की जलन कम करने के लिए क्या करना चाहिए(Pet ki Jalan Kam Karne ke Liye Kya Karna Chahiye)?
सौंफ का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सौंफ का पानी पेट के लिए बेहद अच्छा होता है। आयुर्वेद में सौंफ को सेहत के लिए काफी अच्छा बताया गया है। यह शरीर की गर्मी को शांत करता है और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें और इसमें सौंफ के बीजों को रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। सौंफ का पानी पीने से पेट की जलन शांत होती है और एसिडिटी से भी राहत मिलती है।
अगर आपको गर्मी में पेट और सीने में जलन होती है, तो नारियल पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। नारियल पानी पीने से पेट की जलन शांत होती है और एसिडिटी भी कम होती है। पेट की जलन शांत करने के लिए आयुर्वेद में नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और पेट की गर्मी को कम करता है। गर्मियों में रोज सुबह एक गिलास नारियल पानी जरूर पीना चाहिए।
मिश्री की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में पेट और सीने की जलन शांत करने के लिए आप मिश्री खा सकते हैं। मिश्री शरीर को ठंडक देती है। मिश्री खाने से एसिडिटी से राहत मिलती है और गर्मी की वजह से होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर होती हैं। अगर आप कुछ दिनों तक रोजाना मिश्री का सेवन करेंगे तो इससे जलन शांत हो सकती है। आप मिश्री को ठंडे दूध के साथ ले सकते हैं।
एलोवेरा जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। एलोवेरा जूस पीने से पेट और सीने की जलन को शांत करने में मदद मिलती है। अगर आप गर्मियों में पेट की जलन से परेशान रहते हैं, तो एलोवेरा जूस पी सकते हैं। आप एक गिलास गुनगुने पानी में एलोवेरा जूस मिलाएं और इसका सेवन करें। इससे पेट की सूजन में भी आराम मिलेगा। एलोवेरा जूस पाचन-तंत्र को मजबूत बनाता है और इससे जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।