मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के आयुर्वेदिक टिप्स: जानिए मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए क्या है आयुर्वेद के नियम

आयुर्वेद में मेटाबॉलिज्म को मेटाबॉलिक रेट ही माना जाता है। आयुर्वेद में काफी सारी टिप्स हैं जिनके द्वारा मेटाबॉलिज्म को बढ़ाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : June 2, 2022 9:01 PM IST

शरीर के हेल्दी फंक्शन और हेल्दी वजन बनाए रखने के लिए मेटाबॉलिज्म का बढ़िया रहना काफी जरूरी होता है। यह वह प्रक्रिया होती है जिसमें आपका शरीर खाने को एनर्जी में परिवर्तित करता है। स्लो मेटाबॉलिज्म होने के कारण वजन कम करने में दिक्कत आ सकती है। इससे और भी काफी हेल्थ समस्याएं जैसे स्किन से जुड़ी समस्याएं, हेयर लॉस, क्रॉनिक रूप से थकान होना आदि भी देखने को मिल सकती हैं।

आयुर्वेद में मेटाबॉलिज्म को मेटाबॉलिक रेट ही माना जाता है। आयुर्वेद में काफी सारी टिप्स हैं जिनके द्वारा मेटाबॉलिज्म को बढ़ाया जा सकता है। यह टिप्स निम्न हैं:

प्लांट बेस्ड डाइट से बढ़ता है मेटाबॉलिज्म

अगर शाकाहारी और पौधों से बनने वाला खाना खाते हैं तो मेटाबॉलिज्म तेज हो सकता है। इससे शरीर में और भी काफी लाभ मिल सकते हैं।

इन चीजों को मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए अवॉइड करना चाहिए:

  • अनियमित समय पर खाना खाना और देर रात में खाना खाना।
  • होल फूड के अलावा खाना खाना।
  • पिछली मील के पचने से पहले ही दूसरी मील का सेवन करना।
  • बहुत ज्यादा हैवी मील का सेवन करना।
  • बहुत अधिक पानी पीना।
  • अधिक मात्रा में शराब का सेवन करना।
  • प्रदूषित हुआ खाना खाना।
  • फाइन पाउडर का सेवन करना।

इन टिप्स का भी जरूर करें पालन

एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपको प्रकृति, उम्र और मौसम के हिसाब से खाना खाना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा घर पर बनी हुई शुद्ध चीजों का ही सेवन करना चाहिए। पैक्ड फूड का सेवन कम से कम करना चाहिए। फास्ट फूड और फ्रिज में रखी गई चीजों का सेवन भी ज्यादा नहीं करना चाहिए।

इसके अलावा, अलग-अलग गुणों वाली चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए जैसे दूध और मछली, दूध और फल आदि। बहुत ज्यादा तीखी, खट्टी, कड़वी प्रकृति की चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। दिन के समय सोना नहीं चाहिए। इससे आपके जज्बातों पर प्रभाव पड़ता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source