hamburger icon
A
Read in English

अच्छी ओरल हेल्थ के लिए ब्रशिंग के साथ करें ये 3 आयुर्वेदिक उपाय भी, कम होगी सांसों की बदबू

मुंह को स्वस्थ रखने और सांस की दुर्गंध कम करने के लिए आयुर्वेद में किन बातों की सलाह दी जाती है, पढ़ें यहां।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 22, 2023 7:54 PM IST

सांसों की बदबू की समस्या जहां मुंह की साफ-सफाई या ओरल हाइजिन की कमी का संकेत है वहीं, कई बार गट से जुड़ी समस्याओं के कारण भी सांसों से दुर्गंध आने की समस्या हो सकती है। वहीं, मुंह से बदबू आने की समस्या कई बार  मसूड़ों की किसी बीमारी का संकेत भी हो सकती है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए लोगों को अपने दांतों की अच्छी तरह सफाई करने और मसूड़ों की देखभाल करने के सुझाव दिए जाते हैं। वहीं, अच्छी ओरल हेल्थ के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, फलों और सब्जियों का सेवन करने और मीठी चीज़ों से परहेज करने से भी सांसों की दुर्गंध की समस्या कम हो सकती है। (Ayurvedic Tips For Good Oral Health In Hindi)

आयुर्वेद में सांसों की बदबू के उपाय क्या हैं?

अच्छी ओरल हेल्थ के कई उपायआयुर्वेद में भी बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करना काफी आसान है।आयुर्वेद की मदद से सांसों की दुर्गंध की राहत आसानी से पायी जा सकती है। ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में आप पढ़ सकते हैं यहां। आइए जाने मुंह को स्वस्थ रखने और सांस की दुर्गंध कम करने के लिए क्या किया जा सकता है।

सुबह-सवेरे करें दांतों की सफाई

रोजाना सुबह दांतों और जीभ की सफाई करने से जीभ और दांतों पर जमा गंदगी और बैक्टेरिया की परत साफ हो जाती है। इसी तरह रात में ब्रश करने से ना केवल दांतों और मसूड़ों बल्कि गट हेल्थ भी बेहतर बनती है।

भोजन के बाद चबाएं ये चीजें

खाना खाने के बाद कई लोगों को गुड़ खाने तो कुछ को पान चबाने की आदत होती है। इसी तरह मिश्री-सौंफ या सौंफ और हल्दी चबाना पसंद करते हैं। ये सभी तरीके मुंह में लार बनने की प्रक्रिया को तेज करते हैं जिससे मुंह सूखने की समस्या नहीं होती।  इसके अलावा सौंफ और पान के पत्तों में खूश्बू भरी होती है जो सांस की दुर्गंध कम करते हैं। इसके अलावा सौंफ के बीज या पान चबाने से पाचनशक्ति (digestion) भी बेहतर होती है जो एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं भी कम करते हैं जो बदबूदार सांसों की एक वजह बनते हैं।

रोज पीएं इतना पानी

शरीर में डिहाइड्रेशन या पानी की कमी के कारण भी सांसों से बदबू आने की समस्या हो सकती है।  दरअसल,शरीर की हर कार्यप्रणाली के लिए पानी की जरूरत पड़ती है वहीं, अच्छी ओरल हेल्थ (oral health) के लिए भी शरीर में  पानी का स्तर बेहतर रखना महत्वपूर्ण है।  इसीलिए दिन में 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए ताकि शरीर को हाइड्रेटेड रखना आसान हो और आपको थकान भी महसूस ना हो।

न्यूट्रिएंट्स कमी से भी ओरल हेल्थ को होता है नुकसान

इन सबके साथ शरीर में विटामिन बी12और विटामिन डी3 जैसे पोषक तत्वों की कमी ना होने दें।कुछ स्टडीज के अनुसार, विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 deficiency) के कारण मसूड़ों की गम्भीर समस्याएं हो सकती हैं। जिससे ओरल हेल्थ पर असर पड़ सकता है।