त्वचा को लंबी उम्र तक स्वस्थ रखेंगे आयुर्वेदिक औषधीय फॉर्मूलों से तैयार ये खास सौंदर्य उत्पाद, जानें फायदे

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के कन्नौज स्थित सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र ने एमिल फार्मास्युटिकल्स के लिए नेचुरल फेस सीरम एवं सुगंध की नई तकनीक को विकसित किया है। इसके लिए आयुथवेदा (Ayouthveda) नाम के आयुर्वेदिक सौंदर्य उत्पादों की श्रृंखला लॉन्च की गई है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 28, 2021 4:13 PM IST

Ayurvedic Skin Care Tips in Hindi: आयुर्वेद का इस्तेमाल अब सौंदर्य प्रसाधनों में भी खूब हो रहा है। जब से कोरोनावायरस का खतरा देश में मंडरा रहा है, इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कई तरह के आयुर्वेदिक नुस्खों का देश में लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। कई तरह की आयुर्वेदिक दवाओं का चलन भी पहले से अधिक बढ़ा है। आज लोग कहीं ज्यादा आयुर्वेद में विश्वास करने लगे हैं। शायद यही वजह है कि आज सौंदर्य प्रसाधनों में भी आयुर्वेदिक उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। पहली बार सौंदर्य प्रसाधनों में कन्नौज की सुगंध को तैयार किया जा रहा है। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के कन्नौज स्थित सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र ने एमिल फार्मास्युटिकल्स के लिए नेचुरल फेस सीरम एवं सुगंध की नई तकनीक को विकसित किया है। इसके लिए आयुथवेदा (Ayouthveda) नाम के आयुर्वेदिक सौंदर्य उत्पादों की श्रृंखला लॉन्च की गई है।

आयुर्वेद के औषधीय फार्मूलों पर तैयार सौंदर्य उत्पाद होते हैं बेस्ट

जानकारी के अनुसार, देश में ब्यूटी प्रोडक्ट्स का हजारों करोड़ रुपये का कारोबार है। अधिकतर प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जिसके त्वचा पर कई साइड एफेक्ट्स हो सकते हैं। यही कारण है कि लोग आज हर्बल उत्पादों का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन, हर्बल प्रोडक्ट्स में भी आज काफी मिलावट हो रही है। ऐसे में अब धीरे-धीरे लोग आयुर्वेदिक औषधीय फार्मूलों पर तैयार ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर अधिक विश्वसा कर रहे हैं।

आयुथवेदा में क्या है खास

एमिल फार्मास्युटिकल्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. संचित शर्मा ने आयुथवेदा के बारे में बताते हुए कहा कि इसके तहत आयुर्वेद में वर्णित जड़ी-बूटियों पर आधारित नुस्खों से त्वचा, बाल, शरीर के आंतरिक अंगों की देखभाल से जुड़े उत्पाद बनाए हैं। इनमें कन्नौज की विशेष सुगंध का इस्तेमाल किया गया है। इनमें मौजूद औषधीय गुणों से आप कई तरह के त्वचा से संबंधित संक्रमणों (Ayurvedic Skin Care Tips in Hindi) से भी बचे रह सकते हैं।

आयुथवेदा में एलोवेरा से लेकर तुलसी का मिलेगा लाभ 

1 आयुथवेदा में कई तरह के हर्ब्स, नेचुरल चीजों को मिलाकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तैयार किए गए हैं। इसमें एलोवेरा से लेकर तुलसी, शिकाकाई, भृंगराज आदि कई चीजों के प्रोडक्ट शामिल हैं।  एलोवेरा से तैयार सौंदर्य क्रीम स्किन को कई तरह के संक्रमण से बचाती है।

2 बालों झड़ते हैं, तो उसके लिए  भृंगराज, शिकाकाई, तुलसी, तिल, कॉफी बीन्स, पुदीना, सत्व, प्याज, एलोवेरा समेत कुल 42 जड़ी-बूटियों से तैयार हेयर केयर आयुर्वेदिक प्रोडक्ट बनाए गए हैं, जो बालों का गिरना रोकेंगे।

3 अक्सर महिलाएं आंतरिक अंगों की साफ-सफाई के लिए सही प्रोडक्ट का चुनाव नहीं करती हैं। आंतरिक अंगों को साफ करने के लिए ग्रीन टी, एलोवेरा, हरिद्रा, पलाश, माजूफल, आमला और स्फटिक आदि से तैयार किया गया प्रोडक्ट अपने विशेष गुणों के कारण जीवाणुओं के संक्रमण को रोकते हैं।

4 यदि आप लंबी उम्र तक जवां दिखना (Ayurvedic Skin Care Tips in Hindi) चाहते हैं, तो आयुथवेदा में कई क्रीमों में फूलों के अर्क मिलाए गए हैं। साथ ही शुद्ध 24 कैरेट सोने के अंश, कश्मीरी केसर, दूध में मौजूद प्रोटीन आदि को मिलाया गया है। आप फलों एवं फूलों के अर्क से तैयार एक खास फेस वॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सनी लियोन यू रखती हैं अपनी त्वचा का ख्याल, जानें उनके 5 ब्यूटी सीक्रेट्स

स्रोत: (IANS Hindi)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.