बदलते मौसम में खांसी और जुकाम को न करें नजरअंदाज, आराम के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

मौसम बदलने के साथ गले में इंफेक्शन, सर्दी और जुकाम जैसी परेशानियां बढ़ रही हैं। इन प्रॉब्लम्स से आराम के लिए आप ये उपाय अपना सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 9, 2025 2:11 PM IST

Common Cold and cough during season change: मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है और अब हवा में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है। मौसम में हो रहे इस बदलाव के साथ ही देश के कई हिस्सों में लोगों में कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स भी बढ़ने लगी हैं। सर्दी-खांसी, जुकाम और गले में खराश के अलावा निमोनिया और बच्चों में बुखार और अन्य समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। दिल्ली-एनसीआर में कोविड-19 वायरस जैसे संक्रमण के लक्षण भी देखे जा रहे हैं और इन दिनों अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ते देखी जा रही है जिनमें सांस लेने से जुड़ी समस्याएं और सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां देखी जा रही हैं।

अगर आपको भी इस तरह के लक्षण दिखायी दे रहे हैं तो उन्हें नजरअंदाज ना करें। सर्दी-जुकाम और खांसी के साथ बुखार जैसे ये लक्षण गम्भीर वायरस संक्रमण के संकेत हो सकते हैं। इसी तरह इन दिनों 'गुईलेन-बैरे सिंड्रोम' (GBS) के मामले भी देश के अलग-अलग हिस्सों में देखे जा रहे हैं। यह वायरस एक्यूट इन्फ्लेमैटरी डेमीलिंवेटिंग पॉलीरेडिकुलोन्यूरोपैथी (AIDP) नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी में सर्दी-जुकाम और बुखार जैसे लक्षण दिखायी दे सकते हैं। वहीं, जीबीएस के कुछ अन्य लक्षण ये भी हैं-

  • हाथों-पैरों में कमजोरी
  • पैरों में सूजन
  • पेट और गले में दर्द
  • पैरों की उंगलियों में चुभन महसूस होना
  • पीठ में दर्द

सर्दी-खांसी और जुकाम से राहत के उपाय क्या हैं?

सोंठ-काली मिर्च और हल्दी का सेवन करें

आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भवसार (Dr. Dixa Bhavsar) सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी परेशानियों से आराम के लिए किचन में हमेशा मौजूद रहने वाली हल्दी, शहद और  काली मिर्च के इस्तेमाल की सलाह देती हैं। यह नुस्खा मौसम बदलने पर होने वाली समस्याओं जैसे सर्दी-जुकाम और बुखार, वायरल फ्लू और कॉमन कोल्ड जैसी परेशानियों से आराम दिलाने का काम करता है।

ऐसे करें सेवन

  • एक कटोरी में आधा चम्मच हल्दी के साथ आधा चम्मच सोंठ मिलाएं।
  • इसमें एक काली मिर्च को कूटकर मिलाएं और उसके बाद थोड़ी-सी शहद मिला लें।
  • इस मिश्रण को दिन में 2-3 बार खाएं। ध्यान रखें कि खाना खाने से कम से कम 1 घंटे पहले ही आपको इसका सेवन करना है।

गर्म नमक पानी से गरारे करें- Gargle with salt and hot water

गले में दर्द, खिचखिच और सर्दी-जुकाम से राहत के लिए आप गर्म पानी और नमक से गरारे(Salt Water Gargle) कर सकते हैं। संक्रमण के दिनों में गले को साफ रखने और बैक्टेरिया को खत्म करने का यह एक आसान और कारगर तरीका है। आइए जानें गार्गल करने का तरीका-

  • एक गिलास गर्म पानी लें और उसमें एक छोटा चम्मच नमक मिक्स करें।
  • इस पानी से गरारे करें। जल्द आराम के लिए आप दिन में 2-3 बार गरारे कर सकते हैं।
  • ध्यान रखें कि गरारे करने के लिए जो पानी आप ले रहे हों वह बहुत गर्म ना हो वर्ना आपका मुंह जल सकता है।

नमक के पानी से गरारे करने कें फायदे-Benefits of gargle with salt water

  1. नमक वाला गर्म पानी गले के छुपे बैक्टीरिया को साफ कर देता है।
  2. नमक पानी से गरारे करने से गले में सूजन कम होती है।
  3. गले और छाती में बैठे बलगम को साफ करने में भी गर्म पानी और नमक के गरारे काफी कारगर हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।