सर्वाइकल को ठीक करने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, दर्द से तुरंत मिलेगी राहत

Ayurvedic Remedies For Cervical Spondylosis: अगर आप भी सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से परेशान हैं, तो इससे राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : October 24, 2024 6:46 PM IST

Ayurvedic Treatment For Cervical Spondylosis: लगातार लंबे समय तक लैपटॉप या कंप्यूटर पर एक ही पॉश्चर में बैठकर काम करने की वजह से आजकल सर्वाइकल की समस्या लोगों में आम गई है। सर्वाइकल होने पर गर्दन के आसपास और कंधों में तेज दर्द होता है। कई बार यह दर्द हाथों तक भी फैल सकता है। इसके अलावा, सर्वाइकल होने पर चक्कर, मतली और उल्टी आने जैसे लक्षण भी नजर आते हैं। कई बार सर्वाइकल का दर्द  इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि व्यक्ति को गर्दन हिलाने तक में भी दिक्कत महसूस होती है। ऐसे में, अक्सर लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से भी सर्वाइकल के दर्द से राहत पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो सर्वाइकल के दर्द से राहत दिला सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

अरंडी का तेल

सर्वाइकल के दर्द से राहत पाने के लिए आप अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी प्रभावी होता है। इसके लिए आप दिन में दो बार अरंडी के तेल से गर्दन की मालिश करें। ऐसा करने से आपको गर्दन के दर्द और सूजन से जल्द राहत मिल सकती।

लहसुन

लहसुन भी सर्वाइकल के दर्द से राहत दिलाने में काफी कारगर साबित हो सकता है। इसमें ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप सुबह खाली पेट 1-2 लहसुन की कली का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप सरसों के तेल में लहसुन को पकाकर इस तेल से गर्दन की मालिश भी कर सकते हैं।

हल्दी

हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप सर्वाइकल के दर्द से परेशान हैं, तो रोज रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, गर्म सरसों के तेल में हल्दी मिलाकर गर्दन की मालिश करने से भी जल्द राहत मिल सकती है।

अश्वगंधा

आयुर्वेद में अश्वगंधा का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। इसमें ऐसे कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो सर्वाइकल के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। यह सूजन को कम करने में भी मददगार होता है। सर्वाइकल के दर्द से राहत पाने के लिए आप एक गिलास गर्म पानी या दूध के साथ एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण का सेवन कर सकते हैं।

योग

सर्वाइकल के दर्द से राहत पाने के लिए आपको नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए। रोजाना योग करने से मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत बनती हैं। साथ ही, कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी आराम मिलता है। हालांकि, अगर आपकी स्थिति गंभीर है, तो किसी भी योगासन को करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।